सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Iran football federation accused FIFA about World Cup ticket allocation just days before tournament begins

FIFA World Cup: विश्वकप शुरू होने से पहले ही बढ़ा विवाद, ईरानी फैंस को टिकट देने से किया इनकार? महासंघ का दावा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिजुआना Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 09 Jun 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार

फीफा विश्व कप के शुरू होने से पहले ही विवाद गहराता जा रहा है। अब ईरान फुटबॉल महासंघ ने दावा करते हुए कहा है कि फीफा ने उसके प्रशंसकों के लिए टिकट जारी करने से इनकार कर दिया है।

Iran football federation accused FIFA about World Cup ticket allocation just days before tournament begins
फीफा विश्व कप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

फीफा विश्व कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और फुटबॉल के रोमांच को शुरू होने में अब महज दो दिन शेष रह गए हैं। विश्व कप अभी शुरू भी नहीं हो पाया है कि इसमें विवाद का साया पड़ गया है। अंतिम समय में फीफा ने ईरान के फुटबॉल प्रशंसकों के टिकट देने से इनकार कर दिया है। देश के फुटबॉल महासंघ ने मंगलवार को ये दावा किया है। 

ईरान फुटबॉल महासंघ का आया बयान
फीफा के इस देर से लिए गए फैसले की वजह से कई समर्थक स्टेडियम के बाहर ही रह जाएंगे, जबकि उन्होंने टूर्नामेंट के लिए यात्रा की तैयारी पहले ही कर ली थी। यह टूर्नामेंट अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में आयोजित किया जाएगा। एफएफआरआई ने बयान में कहा, ऐसा तब है जब ईरान के कई फुटबॉल प्रशंसक ने आधिकारिक तौर पर घोषित प्रक्रिया के आधार पर मैच देखने के लिए जरूरी तैयारी पहले ही कर ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहता है नियम?
  • 2026 फीफा विश्व कप से पहले ईरान से जुड़े मुद्दों की बढ़ती लिस्ट में यह नया विवाद भी शामिल हो गया है। 
  • यह घटनाक्रम ईरान के विश्व कप में हिस्सा लेने को लेकर महीनों से बनी अनिश्चितता के बाद सामने आया है। 
  • इस विश्व कप पर पहले से ही वीजा विवाद और तेहरान व वॉशिंगटन के बीच राजनीतिक तनाव का साया रहा है। 
  • फीफा विश्व कप में हिस्सा लेने वाली 48 टीमों में से हर महासंघ को स्टेडियम की क्षमता के अनुसार आठ प्रतिशत टिकट देना अनिवार्य है। 
  • ईरान विश्व कप में अपना पहला मुकाबला 15 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। 
विज्ञापन

ट्रंप ने उठाए थे सवाल
अमेरिका और ईरान के बीच राजनीतिक तनाव का असर फुटबॉल पर भी दिखाई दिया है। ईरानी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट शुरू होने से सिर्फ 10 दिन पहले वीजा मिला। वहीं, ईरानी प्रतिनिधिमंडल के कई प्रशासनिक अधिकारियों को वीजा नहीं दिया गया। ईरान के राजदूत अली पसंदीदेह ने दावा किया कि 70 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में से 15 लोगों को अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मार्च में ईरानी टीम की भागीदारी को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था, 'ईरान की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का विश्व कप में स्वागत है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनका यहां होना उनकी सुरक्षा के लिहाज से उचित है।'

फुटबॉल से ज्यादा विवादों की चर्चा
12 जून से शुरू होने वाला फीफा विश्व कप 2026 इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण होगा, जिसमें 48 टीमें हिस्सा लेंगी और 104 मैच खेले जाएंगे। हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खिलाड़ियों की हिरासत, रेफरी की वापसी, वीजा विवाद, टिकटों की कीमतें और प्रशंसकों की शिकायतें फीफा और मेजबान देशों की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही हैं। फुटबॉल का यह महाकुंभ तय समय पर शुरू होगा, लेकिन किक-ऑफ से पहले जिस तरह विवादों की लंबी सूची सामने आई है, उसने दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन की चमक को कुछ हद तक फीका जरूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed