सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Set Your Alarms! What Time Will Messi and Ronaldo Play in India? FIFA World Cup 2026 Full Schedule and Timings

मेसी-रोनाल्डो को देखने के लिए लगाना होगा अलार्म!: भारत में मैच कितने बजे से? 15 पॉइंटर्स में पूरा फीफा विश्वकप

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 09 Jun 2026 10:04 AM IST
विज्ञापन
सार

फीफा विश्व कप 2026 इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण बनने जा रहा है। पहली बार 48 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी और कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी करेंगे। भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों को मेसी, रोनाल्डो, एम्बाप्पे, बेलिंगहैम और विनीसियस जैसे सितारों को देखने के लिए देर रात और तड़के सुबह तक जागना पड़ सकता है। यहां जानिए टूर्नामेंट का पूरा फॉर्मेट, शेड्यूल, ग्रुप्स, भारतीय समयानुसार मैचों की टाइमिंग और बड़े मुकाबलों की जानकारी।

Set Your Alarms! What Time Will Messi and Ronaldo Play in India? FIFA World Cup 2026 Full Schedule and Timings
फीफा विश्व कप 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 को शुरू होने में अब बस दो दिन का वक्त रह गया है। 11 जून से शुरू हो रहा यह टूर्नामेंट, सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन बनने जा रहा है। पहली बार 32 की जगह 48 टीमें मैदान में उतरेंगी। टूर्नामेंट की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको संयुक्त रूप से करेंगे। लगभग ढाई वर्षों तक चले क्वालिफिकेशन मुकाबलों के बाद जाकर 48 टीमों की तस्वीर साफ हो सकीं। इस बार कुल 104 मैच खेले जाएंगे, जो विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक हैं। मुकाबले 16 अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे और टूर्नामेंट 39 दिनों तक चलेगा।

Trending Videos


1. कैसे हुआ क्वालिफिकेशन और कितनी टीमें कहां से?
फीफा के छह महाद्वीपीय संघों (कन्फेडरेशन) के जरिए टीमों का चयन हुआ। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह रहा कि छोटे देशों को भी मौका मिला। पहले जहां वर्ल्ड कप में जगह बनाना मुश्किल होता था, टीमों की संख्या बढ़ने से नए देशों के लिए दरवाजे खुले। इससे टूर्नामेंट और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन गया है। मेजबान होने के कारण अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको को सीधे एंट्री मिली। बाकी टीमों को लंबे क्वालिफाइंग टूर्नामेंट और प्लेऑफ से गुजरना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

2. कौन कौन से देश मेजबानी कर रहे हैं? प्रमुख स्टेडियम कौन से?

मेजबान देश शहर स्टेडियम
मैक्सिको मैक्सिको सिटी एजटेका स्टेडियम
मैक्सिको ग्वाडलजारा (जापोपान) एस्टादियो एक्रोन
मैक्सिको मॉन्टेरी एस्टादियो बीबीवीए
अमेरिका न्यू जर्सी (ईस्ट रदरफोर्ड) मेटलाइफ स्टेडियम
अमेरिका लॉस एंजिल्स (इंगलवुड) सोफी स्टेडियम
अमेरिका अटलांटा मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम
अमेरिका डलास/अर्लिंग्टन एटी एंड टी स्टेडियम
अमेरिका मियामी हार्ड रॉक स्टेडियम
अमेरिका ह्यूस्टन एनआरजी स्टेडियम
अमेरिका फिलाडेल्फिया लिंकन फाइनेंशियल फील्ड
अमेरिका सिएटल लूमेन फील्ड
अमेरिका कंसास सिटी एरोहेड स्टेडियम
अमेरिका बोस्टन/फॉक्सबोरो गिलेट स्टेडियम
अमेरिका सैन फ्रांसिस्को बे एरिया (सांता क्लारा) लेवीज़ स्टेडियम
कनाडा टोरंटो बीएमओ फील्ड
कनाडा वैंकूवर बीसी प्लेस

मेजबानों का संक्षिप्त बंटवारा
देश शहरों की संख्या स्टेडियम
अमेरिका 11 11
मैक्सिको 3 3
कनाडा 2 2
कुल 16 शहर 16 स्टेडियम


रोचक तथ्य: एजटेका स्टेडियम (मैक्सिको सिटी) इतिहास का पहला स्टेडियम बनेगा जो तीन विश्व कप (1970, 1986, 2026) की मेजबानी करेगा। फाइनल मुकाबला मेटलाइफ स्टेडियम, न्यू जर्सी में खेला जाएगा।

विज्ञापन

3. FIFA विश्व कप में कब कितनी टीमें उतरीं?

4. नया फॉर्मेट: कैसे खेला जाएगा टूर्नामेंट?
 
  • 48 टीमों को 12 ग्रुप्स में बांटा गया है, हर ग्रुप में 4 टीमें होंगी। हर टीम ग्रुप स्टेज में तीन मैच खेलेगी। 39 दिनों में कुल 104 मैच खेले जाएंगे। ग्रुप की टॉप दो टीमें और आठ बेस्ट तीसरे स्थान वाली टीमें नॉकआउट स्टेज यानी राउंड ऑफ 32 में जाएंगी। 
  • पहले ग्रुप स्टेज के बाद सीधे राउंड ऑफ 16 होता था, लेकिन अब 32 टीमों का नया नॉकआउट राउंड खेला जाएगा। इससे मुकाबलों की संख्या बढ़ेगी और हर मैच का महत्व भी ज्यादा होगा।
  • राउंड ऑफ 32 में जीत हासिल करने वाली टीमें प्री क्वार्टरफाइनल (16 टीमें) में जाएंगी। राउंड ऑफ 16 में जीतने वाली टीमें फिर क्वार्टर फाइनल और वहां जीतने वाली टीमें फिर सेमीफाइनल में जाएंगी। 
  • फाइनल तक पहुंचने वाली टीम को अब आठ मैच खेलने होंगे, जबकि पहले चैंपियन बनने के लिए अधिकतम सात मैच खेलने पड़ते थे।

5. नए नियम और नई तकनीक
 
  • सेमी-ऑटोमेटेड ऑफसाइड टेक्नोलॉजी (SAOT) का अपग्रेडेड वर्जन इस्तेमाल होगा। ऑफसाइड की स्थिति में असिस्टेंट रेफरी को तुरंत अलर्ट मिलेगा, जिससे फैसले पहले से ज्यादा तेज और सटीक होंगे।
  • VAR को ज्यादा अधिकार मिले हैं। अब गलत दिए गए कॉर्नर, गलत दूसरे येलो कार्ड और कुछ अन्य स्पष्ट रेफरिंग गलतियों की भी समीक्षा की जा सकेगी।
  • रेफरी बॉडी कैमरा पहली बार विश्व कप में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होगा। दर्शकों को रेफरी के नजरिए से भी कुछ फुटेज देखने को मिल सकती है।
  • थ्रो-इन और गोल किक में समय बर्बाद करने पर सख्ती। कई परिस्थितियों में पांच सेकंड की काउंटडाउन व्यवस्था लागू होगी ताकि खेल की गति बनी रहे।
  • सब्स्टीट्यूशन में देरी पर कार्रवाई। मैदान छोड़ने वाले खिलाड़ी को निर्धारित समय के भीतर बाहर जाना होगा, नहीं तो टीम को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
  • खिलाड़ियों की 3D स्कैनिंग और AI तकनीक का इस्तेमाल ऑफसाइड फैसलों और प्रसारण ग्राफिक्स को बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा।

 

6. भारत में कब और कहां देख सकेंगे मैच?
भारतीय दर्शक फीफा विश्वकप 2026 का प्रसारण जी नेटवर्क और जी5 पर देख सकेंगे। समय के अंतर के कारण अधिकांश मुकाबले देर रात और सुबह होंगे।


7. फीफा विश्व कप 2026 के सभी ग्रुप

8. मेसी के मैच भारत में कितने बजे से?
डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 17 जून को अल्जीरिया के खिलाफ करेगी। भारतीय फुटबॉल फैंस को लियोनल मेसी और उनकी टीम के मैच देखने के लिए देर रात और सुबह जल्दी उठना पड़ सकता है। ग्रुप चरण में अर्जेंटीना के तीनों मुकाबले अलग-अलग समय पर रखे गए हैं। टीम का दूसरा मैच 22 जून को ऑस्ट्रिया के खिलाफ होगा, जबकि तीसरा और अंतिम ग्रुप मैच 28 जून को जॉर्डन के खिलाफ खेला जाएगा। अगर अर्जेंटीना नॉकआउट चरण में पहुंचती है तो उसके मुकाबलों की तारीख और समय प्रतिद्वंद्वी के अनुसार तय होंगे।

अर्जेंटीना का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
तारीख समय मुकाबला
17 जून सुबह 6:30 बजे अर्जेंटीना vs अल्जीरिया
22 जून रात 10:30 बजे अर्जेंटीना vs ऑस्ट्रिया
28 जून सुबह 7:30 बजे अर्जेंटीना vs जॉर्डन

9. रोनाल्डो के मैच भारत में कितने बजे से?
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुआई वाली पुर्तगाल टीम अपने अभियान की शुरुआत 17 जून को डीआर कांगो के खिलाफ करेगी। भारतीय समयानुसार पुर्तगाल के सभी ग्रुप मुकाबले रात में खेले जाएंगे, जिससे भारतीय दर्शकों के लिए मैच देखना अपेक्षाकृत आसान रहेगा। टीम का दूसरा मुकाबला 23 जून को उज्बेकिस्तान से होगा, जबकि तीसरा और अंतिम ग्रुप मैच 28 जून को कोलंबिया के खिलाफ खेला जाएगा। रोनाल्डो के संभावित आखिरी विश्व कप को लेकर इन मुकाबलों पर दुनिया भर की नजरें रहेंगी।

पुर्तगाल का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
तारीख समय मुकाबला
17 जून रात 10:30 बजे पुर्तगाल vs डीआर कांगो
23 जून रात 10:30 बजे पुर्तगाल vs उज्बेकिस्तान
28 जून सुबह 5:00 बजे पुर्तगाल vs कोलंबिया

हालांकि, मैच जैसे नॉकआउट स्टेज में पहुंचेगा, ज्यादातर बड़े मुकाबले देर रात ही खेले जाएंगे। ऐसे में अगर अर्जेंटीना और पुर्तगाल अगले स्टेज में जाती हैं तो आपको इनके मैच देखने के लिए रात भर जगना पड़ सकता है। वरना ग्रुप स्टेज में आप सुबह का अलार्म लगाकर इनके मैच देख सकते हैं।
 

10. टूर्नामेंट की सबसे दिलचस्प कहानियां

40 साल बाद इराक की वापसी

 
  • 1986 के बाद पहली बार विश्व कप में जगह
  • इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ में बोलिविया को हराया
  • युद्ध और राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद शानदार उपलब्धि

इटली लगातार तीसरी बार बाहर

 
  • चार बार की विश्व चैंपियन टीम क्वालिफाई नहीं कर सकी
  • बोस्निया और हर्जेगोविना से प्लेऑफ में हार
  • विश्व फुटबॉल का सबसे बड़ा झटका

ईरान पर विवाद
 
  • फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो ने स्पष्ट किया कि हम ईरान की टीम को पूरा समर्थन देंगे और वे अपने तय कार्यक्रम के अनुसार खेलेंगे।
  • हालांकि, टीम अमेरिका में नहीं रुकेगी और अपना मैच खेलकर तुरंत मैक्सिको रवाना हो जाएगी।

 

11. पहली बार विश्व कप खेलने वाली प्रमुख टीमें
 

  • जॉर्डन का पहला विश्व कप: पश्चिम एशिया की टीम जॉर्डन ने अपने इतिहास में पहली बार फीफा विश्व कप में जगह बनाई है। एशियन कप 2023 के फाइनल तक पहुंचने वाली टीम ने शानदार प्रदर्शन के दम पर विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े मंच का टिकट हासिल किया।
  • उज्बेकिस्तान का सपना पूरा: मध्य एशियाई देश उज्बेकिस्तान ने भी पहली बार विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया है। वर्षों से करीब पहुंचकर चूकने वाली टीम ने आखिरकार इतिहास रच दिया।
  • कुरासाओ ने रचा इतिहास: कैरेबियाई द्वीप देश कुरासाओ ने पहली बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया है। महज करीब डेढ़-दो लाख की आबादी वाले इस देश की मौजूदगी बताती है कि नए फॉर्मेट ने छोटे देशों के लिए भी दरवाजे खोल दिए हैं।
  • केप वर्डे की ऐतिहासिक एंट्री: अफ्रीका के छोटे द्वीपीय देश केप वर्डे ने पहली बार विश्व कप में जगह बनाई। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी उपलब्धि इस टूर्नामेंट की सबसे प्रेरणादायक कहानियों में शामिल है।

12. किस गेंद से खेला जाएगा टूर्नामेंट?
विश्व कप 2026 की आधिकारिक गेंद ट्रियोन्डा होगी। इसे फीफा और एडिडास ने मिलकर तैयार किया है। 'ट्रियोन्डा' का अर्थ है तीन लहरें, जो तीन मेजबान देशों, अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको का प्रतीक है। फीफा के अनुसार यह गेंद सिर्फ खेल उपकरण नहीं बल्कि तीन देशों की साझी मेजबानी और फुटबॉल प्रेम का प्रतीक है।

13. विश्व कप से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े इस प्रकार हैं:
  • 1,248: 48 टीम में रिकॉर्ड 1,248 खिलाड़ी शामिल हैं, जो 71 देशों के 449 घरेलू क्लबों से आए हैं। इनमें 357 खिलाड़ी विश्व कप में पहले खेल चुके हैं, जबकि 891 खिलाड़ी पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे।
  • इंग्लैंड के क्लबों में खेलने वाले सर्वाधिक 200 खिलाड़ी विश्व कप में अपना जलवा दिखाएंगे। इसके बाद जर्मनी (109)), फ्रांस (86), स्पेन (86), इटली (71) और सऊदी अरब (49) का स्थान आता है।
  • प्रीमियर लीग की टीम मैनचेस्टर सिटी के सर्वाधिक 19 खिलाड़ी विश्व कप में भाग लेंगे। उसके बाद बायर्न म्यूनिख (18), चैंपियंस लीग के फाइनलिस्ट पेरिस सेंट-जर्मेन और आर्सेनल (16) और बार्सिलोना ((15) का नंबर आता है।
  • 226: पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 226 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के साथ छह विश्व कप में भाग लेने वाले पहले खिलाड़ी बनने के लिए तैयार हैं।
  • मेसी ने अपने करियर में विश्व कप के सबसे अधिक 26 मैच खेले हैं और वह 200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बनने से केवल दो मैच दूर हैं।
  • 16: जर्मनी के लिए मिरोस्लाव क्लोज का विश्व कप में कुल मिलाकर 16 गोल करने का रिकॉर्ड इस बार टूट सकता है। मेसी ने विश्व कप में 13 गोल किए हैं और वह क्लोज, ब्राजील के स्टार रोनाल्डो (15) और गेर्ड मुलर (14) से ही पीछे हैं। फ्रांस के किलियन एमबाप्पे भी इस रिकॉर्ड की दौड़ में हैं, जिन्होंने पिछले दो टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 12 गोल किए हैं।
  • 08: केवल आठ देशों ने विश्व कप जीता है, जिनमें से छह टीमों ने एक से अधिक खिताब जीते हैं। ब्राजील पांच खिताब के साथ सबसे आगे है।
  • 02: केवल दो देशों ने ही लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। पेले के नेतृत्व में ब्राजील ने 1958 और 1962 में खिताब जीता था, जबकि इटली ने 1934 और 1938 में खिताब अपने नाम किया था।
  • 03: फ्रांस लगातार तीन फाइनल में पहुंचने वाला तीसरा देश बनने की कोशिश करेगा। इससे पहले उसने 2018 में खिताब जीता था लेकिन 2022 में वह हार गया था। पश्चिम जर्मनी 1982 और 1986 में फाइनल हार गया था, जिसके बाद उसने 1990 में अर्जेंटीना को हराया था। ब्राजील ने 1994 और 2002 में जीत हासिल की थी, जबकि 1998 में उसे फ्रांस से खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
  • 23: ब्राज़ील एकमात्र ऐसा देश है जिसने 1930 में उरुग्वे में शुरू हुए विश्व कप से लेकर अब तक सभी विश्व कप में भाग लिया है। ब्राज़ील 76 जीत, 237 गोल और 129-0 के गोल अंतर के साथ सभी देशों में सबसे आगे है।
  • 04: इस बार केप वर्डे, कुराकाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान सहित चार देश विश्व कप में पहली बार भाग ले रहे हैं। इससे विश्व कप में प्रतिस्पर्धा करने वाले देशों की कुल संख्या बढ़कर 84 हो जाएगी।
  • 07: मिस्र ने विश्व कप में सात मैच खेले हैं और एक भी जीत हासिल नहीं की है।
  • 2,720: पहले 22 विश्व कप में 964 मैचों में 2,720 गोल किए गए हैं।
  • 25: सबसे उम्रदराज खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के बीच 25 साल से अधिक का अंतर है। स्कॉटलैंड के गोलकीपर क्रेग गॉर्डन टूर्नामेंट के पहले दिन 43 साल और 162 दिन, जबकि मैक्सिको के गिल्बर्ट मोरा 17 साल और 240 दिन के होंगे।

14. नजरें किस पर होंगी?
फुटबॉल प्रेमियों की निगाहें एक बार फिर लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रहेंगी। दोनों दिग्गजों के लिए यह संभवतः आखिरी विश्व कप हो सकता है। वहीं फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे, इंग्लैंड के जूड बेलिंगहैम, ब्राजील के विनीसियस जूनियर और स्पेन की नई पीढ़ी भी आकर्षण का केंद्र होगी।

48 टीमों, 104 मुकाबलों और तीन देशों की मेजबानी वाला फीफा विश्वकप 2026 फुटबॉल इतिहास का सबसे भव्य संस्करण बनने जा रहा है। ऐसे में भारतीय फुटबॉल फैंस को अभी से अपने अलार्म सेट कर लेने चाहिए, क्योंकि अगले साल जून-जुलाई में कई रातें फुटबॉल के नाम होने वाली हैं।

15. फीफा विश्वकप शेड्यूल (ग्रुप स्टेज) (भारतीय समयानुसार)





राउंड ऑफ 32
मैच तारीख समय (IST) मुकाबला वेन्यू
73 29 जून 12:30 AM ग्रुप A उपविजेता vs ग्रुप B उपविजेता लॉस एंजिल्स
74 29 जून 10:30 PM ग्रुप C विजेता vs ग्रुप F उपविजेता हुआस्टन
75 30 जून 2:00 AM ग्रुप E विजेता vs सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान की टीम फॉक्सबोरो
76 30 जून 6:30 AM ग्रुप F विजेता vs ग्रुप C उपविजेता ग्वाडलजारा
77 30 जून 10:30 PM ग्रुप E उपविजेता vs ग्रुप I उपविजेता अर्लिंग्टन
78 1 जुलाई 2:30 AM ग्रुप I विजेता vs सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान की टीम न्यू जर्सी
79 1 जुलाई 6:30 AM ग्रुप A विजेता vs सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान की टीम मैक्सिको सिटी
80 1 जुलाई 9:30 PM ग्रुप L विजेता vs सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान की टीम अटलांटा
81 2 जुलाई 1:30 AM ग्रुप G विजेता vs सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान की टीम सिएटल
82 2 जुलाई 1:30 AM ग्रुप D विजेता vs सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान की टीम सांता क्लारा
83 2 जुलाई 5:30 AM ग्रुप H विजेता vs ग्रुप J उपविजेता लॉस एंजिल्स
84 3 जुलाई 12:30 AM ग्रुप K उपविजेता vs ग्रुप L उपविजेता टोरंटो
85 3 जुलाई 4:30 AM ग्रुप B विजेता vs सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान की टीम वैंकूवर
86 3 जुलाई 8:30 AM ग्रुप D उपविजेता vs ग्रुप G उपविजेता अर्लिंग्टन
87 3 जुलाई 11:30 PM ग्रुप J विजेता vs ग्रुप H उपविजेता मियामी
88 4 जुलाई 3:30 AM ग्रुप K विजेता vs सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान की टीम कंसास सिटी

राउंड ऑफ 16
मैच तारीख समय (IST) मुकाबला वेन्यू
89 4 जुलाई 7:00 AM मैच 73 विजेता vs मैच 75 विजेता हुआस्टन
90 4 जुलाई 10:30 PM मैच 74 विजेता vs मैच 77 विजेता फिलाडेल्फिया
91 5 जुलाई 2:30 AM मैच 76 विजेता vs मैच 78 विजेता न्यू जर्सी
92 6 जुलाई 1:30 AM मैच 79 विजेता vs मैच 80 विजेता मैक्सिको सिटी
93 6 जुलाई 5:30 AM मैच 83 विजेता vs मैच 84 विजेता अर्लिंग्टन
94 7 जुलाई 1:30 AM मैच 81 विजेता vs मैच 82 विजेता सिएटल
95 7 जुलाई 9:30 PM मैच 86 विजेता vs मैच 88 विजेता अटलांटा
96 8 जुलाई 1:30 AM मैच 85 विजेता vs मैच 87 विजेता वैंकूवर

क्वार्टर फाइनल
मैच तारीख समय (IST) मुकाबला वेन्यू
97 10 जुलाई 1:30 AM मैच 89 विजेता vs मैच 90 विजेता फॉक्सबोरो
98 11 जुलाई 12:30 AM मैच 93 विजेता vs मैच 94 विजेता लॉस एंजिल्स
99 12 जुलाई 2:30 AM मैच 91 विजेता vs मैच 92 विजेता मियामी
100 12 जुलाई 6:30 AM मैच 95 विजेता vs मैच 96 विजेता कंसास सिटी

सेमीफाइनल
मैच तारीख समय (IST) मुकाबला वेन्यू
101 15 जुलाई 12:30 AM मैच 97 विजेता vs मैच 98 विजेता अर्लिंग्टन
102 16 जुलाई 12:30 AM मैच 99 विजेता vs मैच 100 विजेता अटलांटा

तीसरे स्थान का मैच
मैच तारीख समय (IST) मुकाबला वेन्यू
103 19 जुलाई 2:30 AM मैच 101 का हारने वाला vs मैच 102 का हारने वाला मियामी

फाइनल
मैच तारीख समय (IST) मुकाबला वेन्यू
104 20 जुलाई 12:30 AM मैच 101 का विजेता vs मैच 102 का विजेता न्यू जर्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed