सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   French Open 2026: Rafael Nadal, Sachin Tendulkar Congratulates Alexander Zverev After Maiden Grand Slam Title

French Open 2026: अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब, राफेल नडाल और सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 08 Jun 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्लेवियो कोबोली को पांच सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में हराकर फ्रेंच ओपन 2026 का पुरुष एकल खिताब जीत लिया। यह उनके करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है, जिस पर राफेल नडाल और सचिन तेंदुलकर ने भी उन्हें बधाई दी।

French Open 2026: Rafael Nadal, Sachin Tendulkar Congratulates Alexander Zverev After Maiden Grand Slam Title
राफेल नडाल-अलेक्जेंडर ज्वेरेव-सचिन तेंदुलकर - फोटो : @rolandgarros-ANI/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने आखिरकार अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया। रविवार को खेले गए फ्रेंच ओपन 2026 के पुरुष एकल फाइनल में ज्वेरेव ने इटली के फ्लेवियो कोबोली को पांच सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में 6-1, 4-6, 6-4, 6-7 (5), 6-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले में ज्वेरेव ने चार घंटे 16 मिनट तक चले संघर्ष के बाद जीत दर्ज की। यह उनके करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। इससे पहले वह तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल हार चुके थे।
Trending Videos

तीन फाइनल हारने के बाद मिली पहली बड़ी सफलता
विश्व नंबर-3 ज्वेरेव को इससे पहले 2020 यूएस ओपन, 2024 फ्रेंच ओपन और 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने आलोचकों को जवाब दिया और पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच का निर्णायक पांचवां सेट जीतते ही ज्वेरेव भावुक हो गए। लंबे इंतजार के बाद मिली इस सफलता ने उनके करियर में नया अध्याय जोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नडाल और सचिन ने दी खास बधाई
फ्रेंच ओपन में रिकॉर्ड 14 बार खिताब जीत चुके टेनिस महान खिलाड़ी राफेल नडाल ने सोशल मीडिया पर ज्वेरेव को बधाई देते हुए लिखा, 'अलेक्जेंडर ज्वेरेव को रोलां गैरो खिताब जीतने पर बधाई। वर्षों की मेहनत और संघर्ष के बाद यह सफलता पूरी तरह से आपके हक में थी। आप लंबे समय से अपने पहले ग्रैंड स्लैम का पीछा कर रहे थे और आपने इसे पूरी तरह डिजर्व किया।'

वहीं, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी ज्वेरेव की सराहना करते हुए कहा, 'कभी-कभी टेनिस खिलाड़ियों की मेहनत का फल मिलने में काफी समय लग जाता है। अलेक्जेंडर ज्वेरेव को अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीतते देखना अच्छा लगा। मुझे हमेशा लगता था कि वह एक विशेष खिलाड़ी हैं। फ्लेवियो कोबोली ने भी शानदार मुकाबला किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।'
विज्ञापन

जर्मन टेनिस इतिहास में दर्ज हुआ नाम
इस जीत के साथ ज्वेरेव ने जर्मन टेनिस इतिहास में भी अपना नाम दर्ज करा लिया। वह 1937 में हेनर हेन्केल के बाद फ्रेंच ओपन जीतने वाले पहले जर्मन पुरुष खिलाड़ी बने। इसके अलावा 1996 ऑस्ट्रेलियन ओपन में बोरिस बेकर की जीत के बाद किसी भी ग्रैंड स्लैम का खिताब जीतने वाले पहले जर्मन पुरुष खिलाड़ी भी बन गए।

टूर्नामेंट में रहे बड़े उलटफेर
फ्रेंच ओपन 2026 में कई बड़े खिलाड़ियों का सफर अपेक्षा से पहले समाप्त हो गया। विश्व नंबर-1 जैनिक सिनर शुरुआती दौर में संघर्ष करते नजर आए, जबकि 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए। दूसरी ओर, दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गए थे। इन परिस्थितियों के बीच ज्वेरेव ने मौके का पूरा फायदा उठाया और अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed