सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   iqoo z11x 5g launch india price specifications 7200mah battery

iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च: 7200mAh बैटरी, Dimensity 7400 चिप और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती, जानिए कीमत

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार

iQOO ने भारत में नया iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें 7200mAh बैटरी, Dimensity 7400 प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाला यह फोन मजबूत डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ मिड-रेंज सेगमेंट को टार्गेट करता है।

iqoo z11x 5g launch india price specifications 7200mah battery
iQOO Z11x 5G - फोटो : iQOO
विज्ञापन

विस्तार

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर बड़ी बैटरी और मजबूत डिजाइन के साथ पेश किया है। यह फोन 20,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आता है। आइए इस फोन की सभी खुबियों के बारे में आपको बताते हैं।
Trending Videos


iQOO Z11x 5G: डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.76-इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2408×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी गई है। इसके साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है।

iQOO Z11x 5G:  प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
यह स्मार्टफोन 4nm MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर से लैस है। इसमें 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन बाजार पर एपल का दबदबा, शिपमेंट के मामले में सैमसंग को पीछे छोड़ा

फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है और कंपनी 2 साल के Android अपडेट तथा 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

iQOO Z11x 5G:  कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। खास बात यह है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स, USB-C ऑडियो और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

कीमत और उपलब्धता
iQOO Z11x 5G का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 18,999 रुपये में मिलेगा। वहीं 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 20,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

यह स्मार्टफोन Titan Black और Prismatic Green रंगों में आएगा। इसकी बिक्री 16 मार्च से Amazon और iQOO के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed