सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   Meta Introduces New Anti-Scam Features for WhatsApp, Facebook and Messenger to Protect Users

Anti-Scam Features: व्हाट्सएप, फेसबुक और मैसेंजर पर ऑनलाइन ठगी से बचाएंगे ये नए फीचर्स, जानें कैसे करेंगे काम

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Thu, 12 Mar 2026 03:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Meta Anti Scam Features: सोशल मीडिया पर ऑनलाइन ठगी और अकाउंट हैक होने के बढ़ते मामलों के बीच मेटा ने एक बड़ा कदम उठाया है। यूजर्स की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए कंपनी ने व्हाट्सएप, फेसबुक और मैसेंजर में नए 'एंटी-स्कैम फीचर्स' जोड़ने शुरू कर दिए हैं। क्या है ये फीचर और कैसे ये आपको हैकर्स की बुरी नजरों से बचाएगा? जानेंगे इस लेख में....

Meta Introduces New Anti-Scam Features for WhatsApp, Facebook and Messenger to Protect Users
मेटा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप्स पर ऑनलाइन ठगी (स्कैम) के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। आज के हैकर्स सिर्फ आपकी निजी जानकारी नहीं चुराते बल्कि सीधे आपके अकाउंट पर ही कब्ज़ा करने की फिराक में रहते हैं। यूजर्स की इसी टेंशन को खत्म करने के लिए मेटा ने एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने व्हाट्सएप, फेसबुक और मैसेंजर के लिए कुछ नए एंटी-स्कैम फीचर्स रोलआउट करना शुरू कर दिया है। आइए समझते हैं कि ये फीचर्स आपको कैसे सुरक्षित रखेंगे।

Trending Videos

1. व्हाट्सएप: अब कोई और नहीं पढ़ पाएगा आपकी चैट्स 

हम सभी अपने फोन के साथ-साथ लैपटॉप या कंप्यूटर पर व्हाट्सएप चलाने के लिए लिंक्ड डिवाइस फीचर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज-कल स्कैमर्स धोखे से यूजर्स का व्हाट्सएप अपने डिवाइस से लिंक करवा लेते हैं जिससे वे आपकी सारी चैट्स पढ़ सकें। इस खतरे को रोकने के लिए व्हाट्सएप डिवाइस लिंकेज वार्निंग फीचर ला रहा है। अब जब भी आपके अकाउंट से कोई नया डिवाइस लिंक किया जाएगा तो स्क्रीन पर एक बड़ी सी चेतावनी आएगी। यह आपको बताएगी कि ऐसा करने से कोई और आपकी पर्सनल चैट्स तक पहुंच सकता है। इससे आप तुरंत सतर्क हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

2. मैसेंजर: एआई खुद पकड़ेगा ठगों की चाल 

फेसबुक मैसेंजर पर भी ठग अक्सर अनजान बनकर मैसेज करते हैं। इसे रोकने के लिए मेटा ने मैसेंजर में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को और भी स्मार्ट बना दिया है। ये नया एआई सिस्टम मैसेंजर पर होने वाली बातचीत के पैटर्न को समझेगा। अगर कोई अनजान व्यक्ति आपको फंसाने की कोशिश कर रहा है या कोई संदिग्ध लिंक भेज रहा है, तो मैसेंजर तुरंत आपको एक अलर्ट दिखाएगा। इतना ही नहीं, यह आपको सुरक्षित रहने के टिप्स भी देगा और आपसे पूछेगा कि क्या आप इस चैट को स्कैम रिव्यू के लिए शेयर करना चाहते हैं।

3. फेसबुक: फेक फ्रेंड रिक्वेस्ट पर बजेगी खतरे की घंटी 

फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से दोस्ती करना और फिर उन्हें ठगना बहुत आम हो गया है। इसे रोकने के लिए फेसबुक पर एक नए अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग हो रही है। अगर आपको किसी संदिग्ध अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट आती है या आप भेजते हैं तो फेसबुक आपको एक चेतावनी दिखाएगा कि सावधान रहें। 

फेसबुक का सिस्टम ऐसे अकाउंट्स को इन बातों से पहचानेगा

फेसबुक का स्मार्ट सिस्टम अब ऐसे संदिग्ध अकाउंट्स को उनकी कुछ खास गतिविधियों से खुद ही पहचान लेगा। उदाहरण के लिए, अगर आपके और रिक्वेस्ट भेजने वाले के बीच बहुत कम या न के बराबर म्यूचुअल फ्रेंड्स हैं, सामने वाले की लोकेशन आपके शहर या नेटवर्क से बिल्कुल अलग है या फिर उसकी प्रोफाइल एकदम नई और अजीब लग रही है तो फेसबुक तुरंत अलर्ट हो जाएगा। ऐसी किसी भी संदिग्ध स्थिति में प्लेटफॉर्म खुद आपको सतर्क करते हुए उस रिक्वेस्ट को ब्लॉक या रिजेक्ट करने की सलाह देगा।

क्यों जरूरी है ये अपडेट?

मेटा की इस नई पहल का सीधा मकसद यूजर्स को ठगी का शिकार होने से पहले ही रोकना है। इन नए अलर्ट और स्मार्ट एआई सिस्टम की मदद से अब हैकर्स और स्कैमर्स के लिए आम लोगों को बेवकूफ बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed