सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   Skip Gas Agency Queues, Easy Ways Book LPG Cylinders Online How File Complaints if Not Delivered

Cylinder Booking: एजेंसी के चक्कर छोड़ें, घर बैठे इन तरीकों से बुक करें सिलिंडर; न मिलने पर ऐसे करें शिकायत

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 12 Mar 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार

LPG cylinder booking without call: क्या आपको भी गैस सिलिंडर बुक करने के लिए घंटों फोन मिलाना पड़ता है या एजेंसी की लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है? तो आपको बता दें इसके लिए ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है। आप व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल और पेमेंट एप्स के जरिए भी मिनटों में सिलिंडर बुक कर सकते हैं। साथ ही, अगर सिलेंडर समय पर न मिले, तो घर बैठे शिकायत दर्ज करने के आसान तरीके भी जानें।
 

Skip Gas Agency Queues,  Easy Ways Book LPG Cylinders Online How File Complaints if Not Delivered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

इस समय कई जगहों पर फोन कॉल के जरिए एलपीजी सिलिंडर बुकिंग में परेशानी की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। लेकिन अब आपको कॉल करने की जरूरत नहीं है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत गैस और एचपी गैस जैसी कंपनियां व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल, एसएमएस और मोबाइल एप के जरिए भी सिलिंडर बुकिंग की सुविधा देती हैं। इतना ही नहीं, अगर बुकिंग के बाद सिलिंडर समय पर डिलीवर न हो तो आप ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।
Trending Videos


व्हाट्सएप से बुकिंग 
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बस एक मैसेज भेजें और आपका सिलिंडर बुक हो जाएगा:
  • इंडियन: अपने फोन में इंडियन के अधिकारिक नंबर पर रिफिल लिखकर भेजें।
  • एचपी गैस: एचपी के नंबर पर बुक या हाय लिखकर भेजें।
  • भारत गैस: भारत गैस के अधिकारिक नंबर पर हाय या बुक का मैसेज करें।
ये भी पढ़े: LPG Vs Induction: एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच इंडक्शन चूल्हा बना सहारा, जानिए किसमें खाना बनाना है किफायती
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ एक मिस्ड कॉल और काम खत्म
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो मिस्ड कॉल का विकल्प सबसे बेस्ट है। जो इंडियन और एचपी गैस पर कॉल या मिस्ड कॉल देकर भी आपका काम हो सकता है।

एसएमएस के जरिए बुकिंग
अपने रजिस्टर्ड नंबर से इंडियन और भारत गैस के नंबरों पर टेक्स्ट मैसेज भेजे, क्योंकि एसएमएस के जरिए भी बुकिंग हो सकती है।

मोबाइल एप और पेमेंट गेटवे
आप अपनी गैस कंपनी की आधिकारिक एप के अलावा उमंग एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा पेटीएम, फोन-पे और अमेजन पे जैसे एप्स न केवल बुकिंग की सुविधा देते हैं, बल्कि कैशबैक जैसे ऑफर भी प्रदान करते हैं।

ये भी पढ़े: Induction Cooktop: LPG की कमी में इंडक्शन चूल्हा बनेगा सहारा, खरीदने से पहले जान लें कुछ जरूरी बातें

सिलिंडर न मिलने पर क्या करें?
बुकिंग के बाद भी अगर डिलीवरी में देरी हो रही है या एजेंसी आनाकानी कर रही है, तो शिकायत के कई तरीके मौजूद हैं।
  • टोल-फ्री नंबर: सरकार के हेल्पलाइन नंबर 1800-2333-555 (इंडियन या एचपी) या 1800-22-4344 (भारत गैस) पर कॉल करें।
  • वेबसाइट फीडबैक: अपनी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट (iocl.com, myhpgas.in या ebharatgas.com) पर शिकायत या फीडबैक सेक्शन में जाकर ऑनलाइन कंप्लेंट दर्ज करें।
  • उमंग एप: यहां शिकायत करने पर आपको एक ट्रैकिंग नंबर मिलता है, जिससे आप जान सकते हैं कि आपकी समस्या पर क्या कार्रवाई हुई।
ध्यान रहे हमेशा अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का ही उपयोग करें ताकि सिस्टम आपकी पहचान तुरंत कर सके और बुकिंग कंफर्मेशन का मैसेज आपको मिल जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed