सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra CM GRID Road Project Turns Hazard: Dust Pollution Affects Over 2.5 Lakh Residents

उड़ रहे धूल के गुबार, मुश्किलें बेशुमार: बसई मंडी रोड पर खुदाई से अस्थमा रोगी हुए बेहाल, घरों में जमा हुई धूल

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में सीएम ग्रिड योजना के तहत अधूरे सड़क निर्माण के कारण क्षेत्र में धूल का भारी प्रदूषण फैल गया है, जिससे करीब ढाई लाख लोग प्रभावित हैं। लोगों का आरोप है कि लापरवाही के कारण स्वास्थ्य और कारोबार दोनों पर गंभीर असर पड़ रहा है, जबकि नगर निगम ने कार्रवाई और जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Agra CM GRID Road Project Turns Hazard: Dust Pollution Affects Over 2.5 Lakh Residents
सड़क निर्माण के कारण क्षेत्र में धूल का भारी प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीएम ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क पर मंडलायुक्त और नगर आयुक्त के निरीक्षण के बाद भी हालात नहीं बदले हैं। बसई मंडी से इंद्रापुरम और अमर होटल रोड पर बारिश में सड़कें धंस गईं तो अब धूल के गुबार उठ रहे हैं। छह माह से अधूरे छोड़ दिए गए निर्माण कार्य के कारण क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। धूल की मोटी परत हर दिन घर में जमा हो रही है। वहीं अस्थमा रोगियों का सांस लेना भी मुहाल हो गया है। दुकानों और घरों में धूल के कारण ढाई लाख से ज्यादा लोग परेशान हैं।


बसई मंडी से अमर होटल के बीच 4.2 किमी. हिस्से में 90 करोड़ रुपये की लागत से सीएम ग्रिड की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। छह माह से यहां काम अधूरा छोड़ दिया गया था। तेज गर्मी में यहां वाहनों के कारण धूल के गुबार उठ रहे हैं। सीएम ग्रिड रोड का काम कर रही फर्म ने न तो हरे पर्दे लगाए और न ही पानी का छिड़काव किया। यहां से ताजमहल की दूरी महज 1.5 किमी. है। धूल के गुबार के कारण यहां रहने वाले परेशान हैं। घर के बाहर खड़ी कारों पर हर दिन धूल की मोटी परत जमा हो रही है, जबकि अंदर फर्श पर दो से तीन बार सफाई करानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधूरे निर्माण से बढ़ी मुसीबतें
बसई से इंद्रापुरम रोड पर किसी भी कार या ट्रक के निकलने पर उठते धूल के गुबार के कारण दृश्यता कम हो जाती है। स्थानीय दुकानदारों राकेश सिंह और प्रेम पाल का कहना है कि धूल के कारण उनकी दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है और कारोबार चौपट हो चुका है। लोग यहां खरीदारी के लिए नहीं आते। दुकान पर पारदर्शी शीट लगवाई, लेकिन धूल इतनी है कि सामान पर मोटी परत जमने से ग्राहक पुराना बताकर नहीं खरीदते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर
सीएम ग्रिड में बरती जा रही लापरवाही का सबसे गंभीर असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। हवा में तैरते धूल के बारीक कणों के कारण स्थानीय लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। चिकित्सक डॉ. शरद गुप्ता ने बताया कि लगातार धूल के संपर्क में रहने से स्वस्थ लोगों को भी ब्रोंकाइटिस और एलर्जी हो रही है। सबसे ज्यादा खतरा अस्थमा और हृदय रोगियों को है, जिनकी हालत इस प्रदूषण के कारण लगातार बिगड़ रही है।

पानी का छिड़काव और जल्द काम पूरा करने की मांग
स्थानीय निवासी रचना गुप्ता और कशिश त्रिपाठी ने नगर निगम से मांग की है कि निर्माणाधीन सड़क पर पानी का नियमित छिड़काव किया जाए, जिससे धूल न उठे। कम से कम चार बार पानी का छिड़काव हो और ऊंचाई तक हरे पर्दे लगवाए जाएं। काम जल्द पूरा कराया जाए। बारिश में सड़क धंसने और जलभराव में हादसा होने की आशंका है। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि सीएम ग्रिड के निर्माण कार्य को तय सीमा में पूरा करने और मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही करने पर कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed