सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra College Introduces 3 New AI-Based BTech Courses from 2026 Session with AICTE Approval

Agra College: आगरा कॉलेज से करें एआई में बीटेक, शुरू होंगे ये तीन नए कोर्स, AI और डाटा साइंस पर फोकस

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा कॉलेज के इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी संकाय में सत्र 2026 से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तीन नए बीटेक कोर्स शुरू किए जाएंगे। इन कोर्सों के जरिए छात्रों को एआई, डाटा साइंस और बायोटेक्नोलॉजी जैसे उभरते क्षेत्रों में बेहतर करियर अवसर मिलेंगे।

Agra College Introduces 3 New AI-Based BTech Courses from 2026 Session with AICTE Approval
आगरा कॉलेज आगरा 
विज्ञापन

विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते दौर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए शहर में ही अब बेहतर विकल्प हैं। आगरा कॉलेज फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एफईटी) में शैक्षणिक सत्र 2026 से ही एआई आधारित तीन नए पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं।

इन पाठ्यक्रमों को ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) से मंजूरी मिल चुकी है। संयोजक डॉ. यादवेंद्र शर्मा ने बताया कि उद्योगों की मांग भी नई तकनीकों के अनुरूप बढ़ रही है। इसी को देखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर साइंस विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुज पाराशर ने बताया कि स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, डाटा एनालिटिक्स और ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में एआई विशेषज्ञों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में छात्रों के लिए यह पाठ्यक्रम बेहतर कॅरिअर बनाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

अब तक एफईटी में कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई होती थी। इस सत्र से एआई इन मशीन लर्निंग, एआई इन डेटा साइंस और एआई इन बायोटेक्नोलॉजी जैसी नई शाखाएं भी शामिल हो गई हैं। इससे छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकों के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

काउंसलिंग की अंतिम तिथि 15 जून
एफईटी में प्रवेश के लिए जेईई मेन के माध्यम से काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून तक काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं। वहीं, जिन छात्रों ने 12वीं उत्तीर्ण कर ली है, वे पहले विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराएंगे। इसके बाद एफईटी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करेंगे। इनकी काउंसलिंग प्रक्रिया बाद में आयोजित की जाएगी।

बी.टेक पाठ्यक्रम सीट विवरण 

क्रम पाठ्यक्रम सीटें
1 बीटेक कंप्यूटर साइंस 120
2 बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग 30
3 बीटेक सिविल इंजीनियरिंग 30
4 बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 30
5 बीटेक एआई एंड मशीन लर्निंग 60
6 बीटेक एआई एंड डेटा साइंस 30
7 बीटेक एआई एंड बायोटेक्नोलॉजी 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed