सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Probes Rehman Qureshi’s Pakistani Links in Conversion Case After Delhi Blast

दिल्ली ब्लास्ट: 1.56 लाख फॉलोअर वाला रहमान कुरैशी पुलिस रडार पर, पाकिस्तान से कनेक्शन...जांच हुई तेज

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Nov 2025 09:19 AM IST
सार

पुलिस धर्मांतरण के आरोपियों से भी धमाके के कनेक्शन तलाश रही है।  एक आरोपी ने यूट्यूब पर मुहिम छेड़ रखी थी। दिल्ली में हुए धमाके के बाद साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए देशभर में सुरक्षा एजेंसियां छापा मार रही हैं। आगरा में भी पुलिस ने संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है। 

विज्ञापन
Agra Police Probes Rehman Qureshi’s Pakistani Links in Conversion Case After Delhi Blast
धर्मांतरण गिरोह का सदस्य रहमान कुरैशी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आगरा में कुछ माह धर्मांतरण गिरोह के 14 आरोपी जेल भेजे गए थे। इनमें से एक आरोपी रहमान कुरैशी यूट्यूब पर धर्मांतरण की मुहिम चला रहा था। उसके चैनल के 1.56 लाख फाॅलोअर हैं, जिसमें पाकिस्तानी भी हैं। वह फलस्तीन के लिए चंदा भी जुटा रहा था। पुलिस की पूछताछ में उसका पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आया था। अब दिल्ली धमाके के बाद पुलिस उसके संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Trending Videos


सदर की दो सगी बहनों को धर्मांतरण के लिए कोलकाता ले जाया गया था। पुलिस ने कई माह की पड़ताल के बाद दोनों को बरामद किया था। 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें सराय ख्वाजा का रहने वाला रहमान कुरैशी भी शामिल था। वह धर्मांतरण करने वाली युवतियों के लिए वीडियो पोस्ट करता था। वह 12वीं पास है, मगर फर्राटेदार अंग्रेजी बोल लेता है। वह जिस तरह की भाषा का प्रयोग करता था, वो प्रशिक्षित व्यक्ति ही बोल सकता था। उसकी हरकतों के बारे में परिवार के लोगों को पता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार मंटोला और शाहगंज के कई लोग उसके संपर्क में थे। वह उसकी मदद कर रहे थे। उसका पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आया था। दिल्ली में हुए धमाके के बाद रहमान कुरैशी के मददगारों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार रात निजी वाहन से पुलिस आयुक्त भी मंटोला पहुंचे। उन्होंने एलआईयू के इंस्पेक्टरों से बात की। क्षेत्र में सतर्कता के निर्देश दिए।

धर्मांतरण गिरोह के सदस्य के पास से कई स्थानीय लोगों के नामों का पता चला था। इनकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उनके बारे में भी पड़ताल तेज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि पूर्व में धर्मांतरण गिरोह के सदस्य पकड़े गए थे। उनके स्थानीय स्तर पर मददगारों के बारे में पता किया जा रहा है। सभी संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


पप्पू की तलाश में दिल्ली पुलिस से कर रहे संपर्क
आगरा निवासी पप्पू के दिल्ली में हुए धमाके में घायल होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। बताया गया है कि वह गाड़ी लेकर गया था। एक परिवार भी साथ था। वह अपनी गाड़ी में बैठा रहा। परिवार खरीदारी करने चला गया। तभी धमाका हो गया था। इससे वह घायल हो गया। दिल्ली पुलिस से घायल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। यही पता चला कि वह आवास विकास का रहने वाला है मगर पप्पू के परिवार के लोगों ने पुलिस से संपर्क नहीं किया है। इस वजह से उसके बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लग सकी। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पप्पू नाम के व्यक्ति के घायल होने के बारे में पता चला है। छानबीन की जा रही है।


धमाके की खबर सुन दिल्ली से लाैट आया सराफ का परिवार
 हम गुरुग्राम गए थे। अस्पताल में रिश्तेदार को देखना था। इसके बाद बेटी की शादी की खरीदारी करने दिल्ली स्थित चांदनी चाैक के बाजार जाने वाले थे। तभी मोबाइल पर धमाके के मैसेज आने लगे। इससे घबरा गए और प्लान बदलते हुए घर लौट आए। अब अगले सप्ताह जाएंगे। यह कहना था बल्केश्वर स्थित सीताराम काॅलोनी के रहने वाले रिंकू बंसल का। वह धमाके से कुछ घंटे पहले दिल्ली-एनसीआर में ही थे।
सराफ रिंकू बंसल ने बताया कि बेटी की शादी कुछ दिन बाद ही है। इसके लिए तैयारी में लगे हुए हैं। सोमवार होने की वजह से बाजार बंद था। इस वजह से दिल्ली जाने का प्लान बनाया। दोपहर में पहले गुरुग्राम गए। यहां पर मेदांता अस्पताल में एक रिश्तेदार को देखा। शाम को दिल्ली में चांदनी चाैक जाने की योजना थी। वहां से काफी सामान लेकर आना था मगर शाम को 6 बजे के बाद धमाके के मैसेज मोबाइल पर नजर आने लगे। पहले सोचा कि बाजार चले जाए मगर डर भी लगने लगा। इस कारण बाजार जाने का प्लान बदल दिया। अब अगले सप्ताह जाएंगे।


लखनऊ के डाॅ. परवेज का एसएन में खंगाला जा रहा रिकाॅर्ड
दिल्ली में हुए धमाके के सुराग तलाश रही पुलिस लखनऊ के मड़ियांव के मुतक्कीपुर में रहने वाले डाॅ. परवेज सिद्दीकी के घर पहुंची थी मगर वो हाथ नहीं आ सका है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज से एमडी की शिक्षा ग्रहण की थी। इस जानकारी के बाद आगरा पुलिस भी अलर्ट हो गई है। डाॅ. परवेज ने एसएन मेडिकल काॅलेज से किस वर्ष शिक्षा पूरी की, यह पता नहीं चल सका है। पढ़ाई के दाैरान वह कई लोगों के संपर्क में रहा होगा। ऐसे में पुलिस उसके बारे में पड़ताल में लग गई है। उसके परिचित और दोस्तों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

उधर, मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी रिकॉर्ड खंगाल रहा है। प्राचार्य डाॅ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अगर कॉलेज से शिक्षा ली होगी तो उसका रिकॉर्ड मिल जाएगा। उधर, डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि डाॅ. परवेज के बारे में लखनऊ पुलिस जानकारी मांगेगी तो रिकॉर्ड तलाशा जाएगा। उसके संपर्क के लोगों के बारे में भी पता किया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed