Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Agra
›
Akhilesh Yadav may contest election from Karhal assembly seat of Mainpuri
{"_id":"61e94698d48f0a0af177602d","slug":"akhilesh-yadav-may-contest-election-from-karhal-assembly-seat-of-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं में उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:11 AM IST
सार
सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिनिधि मंडल की बात को गंभीरता से सुनने के बाद कहा था कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कद्र की जाएगी। शाम को इस पर मुहर लगा दी गई।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार शाम को सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने फोन पर इसकी पुष्टि की। इससे जिला संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बता दें कि आजमगढ़ से सांसद अखिलेश ने बुधवार को कहा था कि कि वह अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से पूछकर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला करेंगे। दिन में सौंपा गया था प्रस्ताव
इससे पूर्व दिन में समाजवादी पार्टी के जिला संगठन ने लखनऊ जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और लिखित रूप से प्रस्ताव सौंपा था। जिसमें अनुरोध करहल से विधानसभा चुनाव लड़ने का अनुरोध किया था। इस दौरान करहल से सपा विधायक सोबरन सिंह और एमएलसी अरविंद प्रताप सिंह भी साथ थे। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के अनुसार अखिलेश ने भरोसा दिलाया था कि वह कार्यकर्ताओं की बात का सम्मान करेंगे।
सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा कि मैनपुरी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि है। सपा संरक्षक का मैनपुरी से लगाव भी है। पहली बार मैनपुरी से ही जीतकर देश के रक्षा मंत्री तक बने हैं।
सपा जिला संगठन ने पारित किया प्रस्ताव
उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में जब राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं तो मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ें। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को बल मिल सके। जिले के कार्यकर्ताओं की भी यही मांग है। इस संबंध में पार्टी प्रस्ताव भी पारित कर चुकी है।
सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रतिनिधि मंडल की बात को गंभीरता से सुनने के बाद कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कद्र की जाएगी। शाम को अखिलेश यादव के करहल से चुनाव लड़ने की पुष्टि कर दी गई। इससे सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
विस्तार
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार शाम को सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने फोन पर इसकी पुष्टि की। इससे जिला संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बता दें कि आजमगढ़ से सांसद अखिलेश ने बुधवार को कहा था कि कि वह अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से पूछकर यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
दिन में सौंपा गया था प्रस्ताव
इससे पूर्व दिन में समाजवादी पार्टी के जिला संगठन ने लखनऊ जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और लिखित रूप से प्रस्ताव सौंपा था। जिसमें अनुरोध करहल से विधानसभा चुनाव लड़ने का अनुरोध किया था। इस दौरान करहल से सपा विधायक सोबरन सिंह और एमएलसी अरविंद प्रताप सिंह भी साथ थे। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के अनुसार अखिलेश ने भरोसा दिलाया था कि वह कार्यकर्ताओं की बात का सम्मान करेंगे।
सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा कि मैनपुरी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि है। सपा संरक्षक का मैनपुरी से लगाव भी है। पहली बार मैनपुरी से ही जीतकर देश के रक्षा मंत्री तक बने हैं।
सपा जिला संगठन ने पारित किया प्रस्ताव
उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में जब राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं तो मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ें। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को बल मिल सके। जिले के कार्यकर्ताओं की भी यही मांग है। इस संबंध में पार्टी प्रस्ताव भी पारित कर चुकी है।
सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रतिनिधि मंडल की बात को गंभीरता से सुनने के बाद कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कद्र की जाएगी। शाम को अखिलेश यादव के करहल से चुनाव लड़ने की पुष्टि कर दी गई। इससे सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
विज्ञापन
Link Copied
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।