न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:43 PM IST
वृंदावन में 16 फरवरी से यमुना के तट पर कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक का आयोजन होने जा रहा है। इससे दो दिन पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी यहां पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के इस 5 घंटा 10 मिनट के कार्यक्रम के दौरान वह श्रीबांकेबिहारी के दर्शन, यमुना की आरती और संतों से मुलाकात सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होेंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर सुबह 11. 37 बजे वृंदावन स्थित पवनहंस हेलीपैड पर उतरा। यहां से सबसे पहले मुख्यमंत्री ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने बांकेबिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना कर ठाकुरजी का आशीर्वाद लिया। यहां लगभग 15 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री योगी स्वामी ज्ञानानंद के आश्रम रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी के स्वागत के लिए श्रीबांकेबिहारी की नगरी को भी सजाया गया है। कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक का मुख्य द्वार बन गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग पर भी जगह-जगह प्रवेश द्वार बना दिए गए हैं। परिक्रमा मार्ग को भी नया रंग रूप दिया गया है।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने धर्मनगरी वृंदावन को सजा दिया है। खासकर उन क्षेत्रों को नया स्वरूप दिया गया है, जहां से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा। इसमें पवन हंस हेलीपैड से लेकर पर्यटन सुविधा केंद्र और परिक्रमा मार्ग व कुंभ क्षेत्र शामिल हैं।
मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
- 11:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पवन हंस हेलीपैड पहुंचेंगे।
- 11:15 बजे विश्व प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन, पूजा-अर्चना करेंगे।
- 11:35 बजे स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आश्रम पहुंचेंगे
- 12:15 बजे पर्यटन सुविधा केंद्र पर संतों से मुलाकात करेंगे।
- 01:10 बजे ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में भाग लेंगे।
- 02:15 बजे संत विजय कौशल महाराज के आश्रम जाएंगे।
- 2:50 बजे मेला स्थल पर पहुंचेंगे, विकास योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और संबोधन का कार्यक्रम।
- 03:45 बजे बाबा देवरहा यमुना घाट पर आरती करेंगे।
- 04:10 बजे लखनऊ के लिए करेंगे प्रस्थान।
विस्तार