Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Agra
›
Fastag facility available in two more lanes on all tolls of Yamuna Expressway
{"_id":"61bd60c549e56d492a6c07b8","slug":"fastag-facility-available-in-two-more-lanes-on-all-tolls-of-yamuna-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे: टोल पर दो और लेन में फास्टैग सुविधा बढ़ी, कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार सीमा घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे: टोल पर दो और लेन में फास्टैग सुविधा बढ़ी, कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार सीमा घटी
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा / जेवर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Dec 2021 09:47 AM IST
सार
यमुना एक्सप्रेसवे के टोल पर अब वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने सभी टोल पर दो लेन में फास्टैग सुविधा बढ़ा दी है।
यमुना एक्सप्रेसवे के टोल पर खड़े वाहन (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
यमुना एक्सप्रेसवे के सभी टोल प्लाजा पर दो और लेन में फास्टैग सुविधा बढ़ा दी गई है। वहीं कोहरे के कारण तेज रफ्तार वाहनों के हादसों को रोकने के लिए एक्सप्रेसवे पर सभी वाहनों की अधिकतम रफ्तार सीमा घटा दी गई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर अब हल्के वाहन अधिकतम 75 किमी प्रति घंटे और भारी वाहन 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगे।
यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते सफर करने वाले वाहन चालकों को आगरा के खंदौली और जेवर टोल पर जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए टोल प्रबंधन लगातार यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर, मथुरा व आगरा टोल प्लाजा के दोनों तरफ फास्टैग लेनों की संख्या बढ़ा रहा है। मंगलवार को दो लेनों में फास्टैग सुविधा बढ़ाने के बाद टोल प्रबंधन ने शुक्रवार देर शाम दो और लेन को फास्टैग से लैस कर दिया है। इससे पहले दो लेन में ही फास्टैग सुविधा उपलब्ध थी।
यमुना प्राधिकरण ने बताया कि 165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुविधा एवं समय की बचत के लिए टोल प्लाजा पर दो और लेन में फास्टैग की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। अब दोनों तरफ 6-6 लेनों में फास्टैग सुविधा मिलेगी। सप्ताह के अंत तक दो और लेन में फास्टैग की सुविधा मिलेगी।
6-6 लेन में फास्टैग शुरू किया
जेवर के टोल मैनेजर जेके शर्मा ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर, मथुरा और आगरा तीनों टोल प्लाजा पर फास्टैग लगाने का काम चल रहा है। शुक्रवार से तीनों टोल प्लाजा पर दोनों तरफ 6-6 लेनों में फास्टैग शुरू कर दिया गया है। बाकी बचे दो लेनों में इसी सप्ताह के अंत तक काम पूरा कर फास्टैग शुरू किया जाएगा।
हादसों को रोकने के लिए घटाई रफ्तार
यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे की वजह से होने वाले हादसों को रोकने के लिए हल्के वाहनों की अधिकतम रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। इसी तरह भारी वाहनों की रफ्तार सीमा 80 किमी प्रति घंटे से घटाकर 60 किमी प्रति घंटे कर दी गई है।
विस्तार

Link Copied
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।