सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health Department Sets Up Cold Rooms and Ice Bath Tubs in 18 CHCs Amid Heatwave Alert

UP: लू के मरीजों का आइस बाथ टब में होगा इलाज, स्वास्थ्य केंद्रों में बढ़ाई गई सुविधा; विशेष वार्ड तैयार

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 10:26 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए सभी 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोल्ड रूम और आइस बाथ टब की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लू के मरीजों के त्वरित उपचार के लिए एसी, कूलर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की है।

Health Department Sets Up Cold Rooms and Ice Bath Tubs in 18 CHCs Amid Heatwave Alert
लू के मरीजों का आइस बाथ टब में होगा इलाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भीषण गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोल्ड रूम बनाए हैं। यहां पर आइस बाथ टब भी लगाए गए हैं, जिसमें लू के मरीज के तापमान को नियंत्रित करने के लिए इलाज होगा।
Trending Videos


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें कोल्ड रूम बन गए हैं। पांच-पांच बेड की व्यवस्था है। एसी- कूलर और आइस बाथ टब भी बनाए गए हैं। ओआरएस के पैकेट, फ्लूड समेत अन्य दवाओं की व्यवस्था की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इसकी रिपोर्ट भी तलब की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें लू के मरीजों को भर्ती कर उपचार होगा। नेशनल प्रोग्राम फॉर क्लाइमेट चेंज एंड ह्यूमन हेल्थ के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि सभी सीएचसी पर कोल्ड रूम बने हैं। इनका निरीक्षण कर शासन को भी रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed