फिरोजाबाद। जिले के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय सिविल लाइन में छात्राओं को स्मार्ट क्लास की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा से छात्राएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक तरीके से अपने विषय से संबंधित नई जानकारियां प्राप्त कर सकेंगी।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सिविल लाइन में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से स्मार्ट क्लास की सुविधा प्रदान की जाएगी। विद्यालय में प्रोजेक्टर लगवाने की पहल की है। इसके लिए जिले में मॉडल माने जाने वाले सिविल लाइन स्थित कस्तूरबा विद्यालय का चुनाव किया गया है। स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए एक शिक्षिका को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। बीएसए अंजली अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट क्लास के लिए सिविल लाइन कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का चयन किया गया है। संवाद