मैनपुरी। मंगलवार को मुकदमे के संबंध में जानकारी लेने दीवानी आई कन्नौज निवासी महिला ने एक अधिवक्ता व साथियों पर गाली-गलौज करते हुए पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने छेड़छाड़ की बात भी कही। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कन्नौज के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि मंगलवार को वह दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता से मुकदमा के संबंध में जानकारी लेने गईं थी। आरोप है तभी उसके पूर्व अधिवक्ता रहे अशोक सागर, उनके भाई रिषी सागर, रिंकू, योगेश, आशू व बस्ते पर मौजूद लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज कर उसे पीट दिया। आरोपियों द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ भी की गई। आरोपियों ने उसे मरणासन्न अवस्था में छोड़ा। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उसे धमकी दी गई कि शिकायत की तो जान से मार देंगे। एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अधिवक्ता व उनके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।