{"_id":"6a279055b7ba504eb10bfc45","slug":"math-and-hindi-questions-trouble-candidates-in-up-police-recruitment-exam-in-agra-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'पिज्जा टॉपिंग से लेकर माया को माया मिले तक', सिपाही भर्ती परीक्षा में इन सवालों घुमा दिया दिमाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'पिज्जा टॉपिंग से लेकर माया को माया मिले तक', सिपाही भर्ती परीक्षा में इन सवालों घुमा दिया दिमाग
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 09 Jun 2026 09:45 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में गणित और हिंदी के सवालों ने अभ्यर्थियों को काफी परेशान किया, जिससे कई प्रश्न समय की कमी के कारण छूट गए। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र कठिन था, हालांकि कुछ ने इसे संतुलित भी माना।
सिपाही भर्ती परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सभी पिज्जा टॉपिंग हैं..कोई भी टॉपिंग स्वादिष्ट नहीं है.... दोनों कथनों में कौन तार्किक रूप से कौन सा निष्कर्ष अनुसरण करता है? माया को माया मिले, कर कर लंबे हाथ ... इस लोकोक्ति का अर्थ क्या है? मुहावरे में कौन सा युग्मक है? इस वाक्य में कौन सा अलंकार है। राम पहले उत्तर में 6 किमी चला और फिर दक्षिण में 16 किमी चला। वृत्त के अनुसार अब वह कहां होगा? 10 कीड़ों और दो जीवों के 10 सिर हैं तो दो जीवों के पास कितने सिर होंगे? पुलिस भर्ती परीक्षा में आए ऐसे सवालों के जवाब देने में परीक्षार्थियों के दिमाग चकरा गए।
Trending Videos
सोमवार को पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली के दौरान प्रश्नपत्र ने हिंदी और गणित के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को परेशान कर दिया। इसके बाद रही सही कसर अंग्रेजी वर्णमाला के शब्दकोष के आधार पर अंग्रेजी शब्दों को क्रमवार बताने के सवालों ने पूरी कर दी। एक मिनट से कम समय में सवाल का जवाब देना परीक्षार्थियों के लिए मुश्किल हो गया। कई लोगों के प्रश्न समय न बच पाने से छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ से आए सुधांशु ने बताया कि प्रश्नपत्र के सवालों का जवाब देना मुश्किल नहीं था, पर गणित के सवालों में गुणा-भाग और प्रतिशत निकालने के सवालों की संख्या बहुत थी। इस कारण सवालों का जवाब देना काफी मुश्किल रहा। नगला पदी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही दिव्या ने बताया की उनकी दूसरी पॉली में परीक्षा थी। पहली पॉली का प्रश्नपत्र देखने के बाद उन्हें अंदाजा हो गया था। दूसरी पाॅली में भी उसी तरह के प्रश्न थे, पर अनुपात में दूसरी पाली का प्रश्नपत्र सरल था। सफल होने की पूरी उम्मीद है।