मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में बदमाशों ने सोमवार रात को यमुना एक्सप्रेसवे पर ईको कार लूट ली। बदमाश कार को दिल्ली जाने की कहकर आगरा से किराये पर लेकर आए थे। बदमाशों ने नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर चालक को बंधक बनाकर फेंक दिया और कार लूट ले गए।
जानकारी के मुताबिक बच्चा सिंह निवासी मदनगिरी थाना अंबेडकर नगर (नई दिल्ली) ईको कार से यमुना एक्सप्रेसवे पर सवारी लाने ले जाने का काम करता है। सोमवार को दो अज्ञात लोगों ने बच्चा सिंह की ईको कार को आगरा से नोएडा के लिए बुक किया और देर रात आगरा से रवाना हुए।
माइल स्टोन 75 के समीप चालक को फेंका
पीड़ित चालक बच्चा सिंह के मुताबिक खंदौली टोल पार करते ही दोनों बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। उसके हाथ-पैर बांधकर थाना नौहझील क्षेत्र के माइल स्टोन 75 के समीप चलती कार से नीचे फेंक दिया। पीड़ित चालक ने किसी तरह अपने हाथ-पैर खोले और पुलिस को घटना की सूचना दी।
थाना नौहझील प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई कार लूट की वारदात का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।
दिल्ली हाईवे पर अधिवक्ता की कार लूटी
जैंत थाना क्षेत्र में चौमुहां के समीप दिल्ली हाईवे पर अधिवक्ता रूप किशोर चौधरी एडवोकेट से अज्ञात बदमाश तमंचा दिखाकर उनकी कार लूटकर फरार हो गए। रूप किशोर चौधरी पत्नी को भरतपुर से दवा दिलाकर लौट रहे थे। रास्ते में कार रोककर पति-पत्नी अमरूद खरीदने लगे।
इसी दौरान उनकी कार में दो बदमाश बैठ गए। अमरूद खरीद कर लौटे अधिवक्ता ने दो बदमाशों को अपनी गाड़ी में बैठे देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने जब उनसे गाड़ी में बैठे रहने का कारण पूछा तो दोनों बदमाश अपने असली रूप में आ गए।
बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनके हाथ से कार की चाबी छीन ली और कार स्टार्ट कर फरार हो गए। पीड़ित अधिवक्ता चौधरी रूपकिशोर थाना जैत पहुंचे और लूट की घटना की जानकारी दी। उनकी तहरीर पर थाना जैत पुलिस ने दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विस्तार