{"_id":"5e1763378ebc3e878f25d048","slug":"nine-year-old-child-injured-by-explosion-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीहड़ में शिकारियों ने रखा विस्फोटक, धमाका होने से बालक जख्मी, हाथ के चीथड़े उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीहड़ में शिकारियों ने रखा विस्फोटक, धमाका होने से बालक जख्मी, हाथ के चीथड़े उड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
घायल बालक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा जिले के बाह क्षेत्र में यमुना किनारे बीहड़ में शिकारियों का रखा विस्फोटक पदार्थ 9 वर्षीय बालक के हाथ में फट गया। इससे उसके हाथ के चीथड़े उड़ गए। गंभीर हालत में उसे सीएचसी जैतपुर से एसएन हॉस्पिटल आगरा भेजा गया है।
जैतपुर के धर्मसिंह पुरा गांव का योगेश पुत्र सुरेश चंद्र बृहस्पतिवार की दोपहर यमुना के बीहड़ में घास काटने गया था। योगेश के भाई सुमित और मां किरन देवी ने बताया कि वहीं शिकारियों ने विस्फोटक पदार्थ छुपा कर रखा था।
घास काटते समय हाथ में ही विस्फोटक तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे योगेश के हाथ के चिथडे़ उड़ गए। वो बेहोश हो गया। उसके साथ मौजूद गांव के ही दो बच्चे चीखते चिल्लाते भागकर योगेश के घर पर पहुंचे और घटना की जानकारी दी।
Trending Videos

परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर लेकर गए। जहां हालत गंभीर देख एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेज दिया गया। वहीं इस घटना से साफ है कि यमुना के बीहड़ में खदेडे जाने के बाद भी जंगली जानवरों के शिकार पर रोक नहीं लग पा रही है।
बटेश्वर और कमतरी के बीहड़ में पिछले दिनों शिकारियों का वीडियो वायरल हुआ था। तब वन विभाग की टीम ने छापा मार कर शिकारियों को खदेड़ा था। इसके बाद भी बीहड़ में शिकार थम नहीं रहा है। रेंजर केएन सुधीर ने बताया कि शिकारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।