कासगंज। इस बार हज यात्रा पर जाने वाले सभी हज यात्री एक रंग के सूटकेश में नजर आएंगे। हज यात्रियों को हज कमेटी आफ इंडिया की ओर से दो दो सूटकेश उपलब्ध कराए जाएंगे जो उनके घरों पर पहुंचाए जाएंगे। इसका लाभ जिले से जाने वाले 19 हज यात्रियों को मिलेगा। हज कमेटी ने पहली बार यह व्यवस्था लागू की है ताकि भारत के हज यात्रियों की आसानी से पहचान हो सके।
कोरोना संकट के चलते दो साल से हज यात्री अपनी यात्रा नहीं कर सके। इस साल होने वाली हज यात्रा के लिए 65 साल की उम्र पूरी कर चुके लोगों के हज यात्रा पर जाने पर रोक है। जिससे इस बार मात्र 19 लोग ही जिला से हज यात्रा पर जा रहे हैं। 31 मई से हज यात्रा शुरू हो जाएगी। हज सुविधा केंद्र नोडल अधिकारी डॉ. लाइक अली खान ने बताया कि पहले हज यात्री अलग-अलग रंग के सूटकेश लेकर साउदी अरब जाते थे, लेकिन हज कमेटी ने भारतीय यात्रियों की आसानी से पहचान करने के लिए इस तरह की व्यवस्था की है।
इस बार हज यात्रा पर लगभग ढाई लाख रुपये खर्च आ रहा है। हज यात्री अपनी पहली किस्त 81 हजार रुपये जमा कर चुके हैं। यात्रियों को दूसरी किस्त 19 मई तक जमा करनी है। जबकि अंतिम किस्त उड़ान से पहले जमा करनी होगी। सूटकेश की रकम हज यात्रियों की किस्त में शामिल है। हज यात्रियों को कोरोना का पूरा टीकाकरण आवश्यक होगा। इसके साथ ही यात्रा पर जाने से 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी आवश्यक है।