न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by:
मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Feb 2021 10:44 PM IST
मथुरा के वृंदावन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिल के सामने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने समाजवादी पार्टी महिला सभा की नेता डॉ. साधना सिंह सहित पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। रविवार को पर्यटक सुविधा केंद्र से मुख्यमंत्री योगी का काफिला जब कुंभ मेला स्थल की ओर निकला था। तभी चैतन्य विहार कॉलोनी की ओर जाने वाले पुल के पास सपा नेता साधना सिंह महिला कार्यकर्ताओं के साथ जोर-जोर से नारे लगाते हुए काफिले की ओर दौड़ीं। वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उनको रोक लिया। महिला सभा की सपा नेता ने काले रंग का सूट पहना था। पुलिस ने सपा नेता डॉ साधना सिंह सहित सीमा करण, शबाना खान, शाइस्ता आदि को हिरासत में लिया है।