पिनाहट। थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को गांव का ही एक युवक 18 नवंबर को मेला घुमाने के बहाने ले गया था, तभी से लापता है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए युवक के खिलाफ अगवा किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि गांव का ही रामबाबू 18 नवंबर को उसकी बेटी को बटेश्वर मेला घुमाने के बहाने ले गया था। देर शाम तक नहीं लौटने पर खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगले दिन मामले की तहरीर थाने में दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को युवक के खिलाफ अगवा करने का मुकदमा दर्ज किया।
थाना इंचार्ज पिढ़ौरा मनपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के घर दबिश दी गई थी, लेकिन युवक नहीं मिला। किशोरी को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद