सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Children Drown in Agra’s Utangan River While Bathing One Still Missing

UP: उटंगन नदी में खेलते-खेलते डूब गए दो मासूम, बच्चों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के वरना गांव में उटंगन नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा लापता बताया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है और प्रशासन द्वारा खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Two Children Drown in Agra’s Utangan River While Bathing One Still Missing
बच्चे का फाइल फोटो और नदी मं बच्चे की तलाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के वरना गांव में आज एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां उटंगन नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय प्रशांत और 11 वर्षीय लक्ष्मण के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बच्चे अपने घर से बकरियां चराने के लिए निकले थे। चरने के दौरान, उन्होंने उटंगन नदी में नहाने का फैसला किया। नदी में उतरते ही दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आस-पास मौजूद लोगों ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दुखद घटना में जहां 12 वर्षीय प्रशांत और 11 वर्षीय लक्ष्मण की जान चली गई, वहीं एक अन्य बच्चा जो उनके साथ था, अभी भी लापता बताया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई है और बचाव दल द्वारा उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed