{"_id":"6916b075dc14d69aca05b644","slug":"woman-files-case-alleging-brutal-torture-by-husband-and-in-laws-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति या शैतान: पत्नी को पूरे दिन रखा निर्वस्त्र, फिर ऐसी हरकत...दर्द सुनाते रो पड़ी वो; शादी को हुए हैं दो साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति या शैतान: पत्नी को पूरे दिन रखा निर्वस्त्र, फिर ऐसी हरकत...दर्द सुनाते रो पड़ी वो; शादी को हुए हैं दो साल
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 14 Nov 2025 10:00 AM IST
सार
विवाहिता के साथ ऐसी हरकत हुई, जिसे सुनकर हैरान रह जाएंगे। ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की, तो वहीं पति ने उसे पूरे दिन निर्वस्त्र रखा।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा में ससुरालीजन के उत्पीड़न और पति के अनैतिक कार्यों से परेशान एक युवती ने महिला थाने में केस दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि पति गलत कार्य के साथ पूरे दिन निर्वस्त्र कर मारपीट करता है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी दो साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ससुरालीजन ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। उसके साथ बर्बर तरीके से मारपीट की जाने लगी। पति के साथ सास-ससुर, जेठ-जेठानी और उनके बच्चे गाली गलौज के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। उसने आरोप लगाया कि 9 नवंबर को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। इसके बाद पति ने गलत हरकत कर प्रताड़ित किया। पूरे दिन निर्वस्त्र करके रखा। उसकी आंख जख्मी कर दी, हाथों में फ्रैक्चर कर दिया। सिर पर भी चोट के कारण सूजन आई है।
पति के कहने पर पड़ोसन ने पत्नी काे पीटा
वहीं दूसरा मामला थाना जगदीशपुरा के लड़ामदा का है। एक महिला से पड़ोसन ने दो लोगों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। पीड़िता ने पति के कहने पर पड़ोसन पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। उसने थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम को पड़ोस में रहने वाली महिला दो लोगों के साथ उसके पास आई और मारपीट कर दी। उसे जान से मारने की धमकी देकर चली गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी महिला के उसके पति के साथ संबंध हैं। उसी के कहने पर उससे मारपीट की गई है।
Trending Videos