सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women gang used 8-year-old girl to steal jewellery in autos

पैर पर रखा पैर...और पलभर में लूट: बावरिया गैंग की महिलाएं और आठ साल की बच्ची...कारनामें सुन चकरा जाएंगे

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Nov 2025 11:28 AM IST
सार

आगरा के हरीपर्वत थाना पुलिस ने बावरिया गिरोह की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाएं ऑटो में यात्री बनकर बैठती थीं। अपने साथ 8 साल की बालिका को रखती थीं जो महिला यात्री के पैर पर अपना पैर रखकर चोट पहुंचा देती थी।

विज्ञापन
Women gang used 8-year-old girl to steal jewellery in autos
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आगरा के थाना हरीपर्वत पुलिस ने ऑटो में महिला यात्री की चेन चोरी करने वाली बावरिया गिरोह की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाएं ऑटो में यात्री बनकर बैठती थीं। अपने साथ 8 साल की बालिका को रखती थीं जो महिला यात्री के पैर पर अपना पैर रखकर चोट पहुंचा देती थी। यात्री को बातों में फंसाने के बाद माैका देखकर गले से सोने की चेन तोड़ लेती थीं। जब तक पता चलता था, तब तक आरोपी महिलाएं ऑटो से उतरकर फरार हो जाती थीं।
Trending Videos


डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि दयालबाग की रहने वाली प्रियंका कन्नाैज में सिपाही हैं। वह 31 अक्तूबर को पांच दिन के अवकाश पर आगरा आई थीं। वह बिजलीघर से एक ऑटो में बैठ गईं, जिसमें पहले से तीन महिलाएं और एक बालिका सवार थी। रास्ते में बालिका ने प्रियंका के पैर पर पैर मार दिया। इससे उनके दर्द होने लगा। वह बालिका से ठीक से बैठने के लिए कहने लगीं। सभी यात्री भगवान टाॅकीज पर उतर गए। बाद में सिपाही प्रियंका को पता चला कि उनके गले की चेन गायब है। उन्हें शक हो गया। ऑटो के बारे में पुलिस को जानकारी दी। इस पर थाना हरीपर्वत में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने चाैराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें पता चला कि ऑटो में सवार महिलाएं दूसरे ऑटो में बैठकर गईं हैं। ईदगाह स्टेशन से ट्रेन से भरतपुर गई थीं। पुलिस ने 50 से अधिक कैमरों को देखा। इससे महिलाओं की पहचान हो गई। पुलिस तलाश में लगी और मंगलवार को आरोपी महिलाओं को पालीवाल पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह फिर से वारदात करने आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिछुए पर पैर मारने के लिए रखी थी बालिका
डीसीपी ने बताया कि पकड़ी गईं तीनों आरोपी आजाद नगर, चिकसाना, भरतपुर (राजस्थान) की रहने वाली हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह बाबरिया गिरोह से जुड़ी हैं। पति घरों और दुकानों में चोरी करते हैं। वह ऑटो और बस में यात्री बनकर गहने चोरी करती हैं। अपने साथ बालिका लेकर चलती है जो ऑटो सवार महिला के पैर में बिछुए वाली अंगुली पर पैर मारती है, जिससे दर्द महसूस होता है। बालिका को 500 से 1 हजार रुपये तक देती थीं। जब तक महिला पैर देखती, तब तक सोने की चेन को चोरी कर लेती थीं। वह ऑटो में एक दूसरे से अनजान बनती हैं। वारदात के बाद गांव चली जाती थीं। चोरी के जेवर से अपने लिए नए जेवर खरीदती थीं और पैसे आपस में बांट लेती थीं। महिला सिपाही की 15 ग्राम की चेन तोड़ने के बाद 62 हजार रुपये में राहगीर को बेच दिया था। इसके बाद कुंडल खरीद लिए थे। इसमें से बचे 15000 रुपये आपस में बांट लिए थे। आरोपियों के पास से कुंडल और 5920 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बच्ची को उसके परिजन को हिदायत देकर सुपुर्द कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed