{"_id":"6a27d424183e4360990fca12","slug":"a-dumper-dumped-soil-on-a-worker-sleeping-in-a-house-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: निर्माणाधीन मकान पर सो रहे मजदूर पर डंपर ने पलटी मिट्टी, पत्नी चाय लेकर पहुंची तो देख उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: निर्माणाधीन मकान पर सो रहे मजदूर पर डंपर ने पलटी मिट्टी, पत्नी चाय लेकर पहुंची तो देख उड़े होश
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार
घटना का पता तब चला जब सुबह करीब 6:30 बजे वेद प्रकाश की पत्नी रोजाना की तरह उनके लिए चाय लेकर साइट पर पहुंची। काफी तलाशने के बाद भी जब वेद प्रकाश कहीं दिखाई नहीं दिए, तो पत्नी को शक हुआ। मिट्टी के नए ढेर के पास ही वेद प्रकाश का कुछ सामान बिखरा पड़ा था।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़के थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के बने गांव में 9 जून सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां एक निर्माणाधीन मकान में रखवाली कर रहे 55 वर्षीय मजदूर वेद प्रकाश की मिट्टी के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। डंपर चालक ने सोते हुए मजदूर पर ही मिट्टी से भरा लोडर अनलोड कर दिया, जिससे वह मलबे में दफन हो गया।
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से गंगानगर कॉलोनी (महुआ खेड़ा) के रहने वाले वेद प्रकाश (55 वर्ष) बने गांव में एक निर्माणाधीन साइट पर मजदूरी करते थे। वह दिन में मजदूरी करने के साथ-साथ रात में वहीं चारपाई डालकर रखवाली का काम भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
9 जून सुबह करीब पांच बजे एक डंपर चालक साइट पर मिट्टी डालने पहुंचा। आरोप है कि चालक ने बिना देखे ही चारपाई पर सो रहे वेद प्रकाश के ऊपर मिट्टी से भरा पूरा लोडर अनलोड कर दिया। भारी-भरकम मिट्टी के नीचे दबने और कुचल जाने के कारण वेद प्रकाश की मौके पर ही सांसें थम गईं।
पत्नी चाय लेकर पहुंची तो खुला राज
घटना का पता तब चला जब सुबह करीब 6:30 बजे वेद प्रकाश की पत्नी रोजाना की तरह उनके लिए चाय लेकर साइट पर पहुंची। काफी तलाशने के बाद भी जब वेद प्रकाश कहीं दिखाई नहीं दिए, तो पत्नी को शक हुआ। मिट्टी के नए ढेर के पास ही वेद प्रकाश का कुछ सामान बिखरा पड़ा था। चाय लेकर पहुंची पत्नी ने जब बिखरा सामान देखा, तो शोर मचाया। इसके बाद आनन-फानन में जब मिट्टी के ढेर को हटाया गया, तो नीचे से वेद प्रकाश का शव बरामद हुआ। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही महुआ खेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। महुआ खेड़ा के थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों से तहरीर ली जा रही है। तहरीर के आधार पर आरोपी डंपर चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।