कोरोना संक्रमण काल में सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में एक पोलिंग बूथ पर अधिकतम मतदाताओं की संख्या 1500 से घटाकर 1200 तय कर दी गई है। नए निर्देशानुसार बूथों को व्यवस्थित करने के लिए जिले में लगभग 89 नए बूथ बनाए जाने हैं।
इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण के बाद प्रस्ताव दे दिया गया है। इस प्रस्ताव में 89 बूथ बढ़ाने की सिफारिश की गई है। इस पर आम जनता से 31 अगस्त तक दावे आपत्ति मांगे जाएंगे। जिनके निस्तारण के बाद इसका अंतिम प्रकाशन 25 सितंबर तक होगा।
शहरी सीमा में आने वाले कोल विधानसभा क्षेत्र और शहर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 15 से 17 नए बूथ बनेंगे। विधानसभा चुनाव 2017 में जिले में 3021 बूथ थे। आगामी चुनाव में इनकी संख्या 3110 हो जाएगी। मंगलवार को इसके लिए प्रस्तावित कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया।
एडीएम सिटी राकेश मालपाणी ने बताया कि बूथों के प्रस्तावित प्रकाशन पर कोई भी व्यक्ति 31 अगस्त तक तहसील स्तर, कलेक्ट्रेट व निर्वाचन विभाग में आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके बाद सभी तहसीलों में इनका निस्तारण होगा। 25 सितंबर तक अंतिम प्रकाशन होना है।