{"_id":"6a273496e2a5f3b9d90d660e","slug":"fire-brigade-arrived-an-hour-late-after-the-fire-medicines-were-reduced-to-ashes-aligarh-news-c-2-gur1004-992824-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आग लगने पर एक घंटा देरी से पहुंची दमकल, दवाइयां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आग लगने पर एक घंटा देरी से पहुंची दमकल, दवाइयां राख
विज्ञापन
गोदाम में आग से उठती धुआं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाका पत्थर बाजार में सोमवार सुबह एक मेडिकल एजेंसी के गोदाम में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि गोदाम की छत भरभराकर नीचे गिर गई। सूचना पर दमकल एक घंटा देरी से पहुंची, तब तक दवाइयां व अन्य सामान जलकर राख हो गए। इसे लेकर व्यापारियों में दमकल विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश दिखा।
खिरनी गेट निवासी अंशु पत्थर बाजार में मामा मेडिकल एजेंसी के मालिक हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे वह दुकान के नीचे सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आसपास के लोगों ने शोर मचाया कि दुकान के ऊपर बने गोदाम से धुआं निकल रहा है। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तपिश और लपटों के कारण गोदाम की छत ढह गई।
घनी आबादी और संकरे बाजार में आग की लपटें देख आसपास के दुकानदार सहम गए। व्यापारियों का आरोप है कि घटना की तुरंत सूचना दिए जाने के बावजूद दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
व्यापारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन के सामने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया और तीखी नाराजगी जताई। व्यापारियों का कहना था कि अगर दमकल समय पर आती, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था।
- प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट सामने आया है। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। - मुकेश कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

Trending Videos