{"_id":"69b2affcf658f8b076003edf","slug":"soon-flights-from-aligarh-airport-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: अलीगढ़ एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी उड़ान, इंडिगो समेत चार एयरलाइंस को भेजे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: अलीगढ़ एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी उड़ान, इंडिगो समेत चार एयरलाइंस को भेजे प्रस्ताव
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 12 Mar 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार
11 मार्च 2024 से 19 दिसंबर 2024 तक फ्लाईबिग एयरलाइंस ने यहां से उड़ान का संचालन किया था। कंपनी ने अक्तूबर 2025 तक के स्लॉट भी बुक किए थे, लेकिन तकनीकी कारणों से सेवाएं बीच में ही प्रभावित हो गईं। तब से यात्री उड़ानों का इंतजार कर रहे हैं।
अलीगढ़ एयरपोर्ट
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ शहर के लोगों के लिए हवाई सफर का सपना एक बार फिर हकीकत बनने जा रहा है। अलीगढ़ एयरपोर्ट से नियमित उड़ान सेवाएं बहाल करने के लिए प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
Trending Videos
पिछले सवा साल से बंद पड़ी सेवाओं को पुनर्जीवित करने के लिए देश की दिग्गज विमानन कंपनी इंडिगो समेत चार बड़ी एयरलाइंस को प्रस्ताव भेजे गए हैं। विमानपत्तन प्रशासन ने जिन कंपनियों को अलीगढ़ से फ्लाइट संचालन का न्योता दिया है, उनमें इंडिगो, फ्लाई-91, एलायंस एयर और स्टार एयर शामिल हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि इन कंपनियों से सकारात्मक उत्तर मिलते ही उड़ान सेवा शुरू करने की कार्यवाही तेज कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मुद्दे को अमर उजाला ने 11 मार्च 2026 के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित कर शासन का ध्यान इस ओर खींचा था। अलीगढ़ एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक सत्यव्रत सारस्वत के अनुसार, 11 मार्च 2024 से 19 दिसंबर 2024 तक फ्लाईबिग एयरलाइंस ने यहां से उड़ान का संचालन किया था। कंपनी ने अक्तूबर 2025 तक के स्लॉट भी बुक किए थे, लेकिन तकनीकी कारणों से सेवाएं बीच में ही प्रभावित हो गईं। तब से यात्री उड़ानों का इंतजार कर रहे हैं।
हम लगातार एयरलाइंस कंपनियों के संपर्क में हैं। हमारा उद्देश्य अलीगढ़ को देश के हवाई मानचित्र पर दोबारा मजबूती से स्थापित करना है।- सत्यव्रत सारस्वत, कार्यवाहक निदेशक, अलीगढ़ एयरपोर्ट