सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Work on Quarsi flyover in Aligarh

Good News: अप्रैल से अलीगढ़ क्वार्सी फ्लाईओवर पर चलने लगेंगे वाहन, निर्माण कार्य अंतिम चरण में

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 12 Mar 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार

इस फ्लाईओवर के चालू होने से रोजाना सफर करने वाले 50 हजार से अधिक यात्रियों को सीधा फायदा होगा। विशेष रूप से रामघाट रोड और तालानगरी की ओर जाने वाले वाहनों को अब क्वार्सी चौराहे के सिग्नल पर घंटों नहीं जूझना पड़ेगा।

Work on Quarsi flyover in Aligarh
क्वार्सी चौराहे का निर्माणाधीन पुल - फोटो : सेतु निगम
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ के क्वार्सी फ्लाईओवर पर अप्रैल से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। 71 करोड़ से बन रहे फ्लाईओवर का निर्माण का अंतिम चरण में है। दोनों ओर का एप्रोच का कार्य तेजी से चल रहा है। पुल पर सीसी का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

Trending Videos


अलीगढ़ में क्वार्सी चौराहे पर चार लेन फ्लाईओवर का निर्माण 28 जून 2024 को शुरू हुआ था। 650 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर का निर्माण सेतु निगम द्वारा किया जा रहा है। 18 महीने से फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। सबसे व्यस्ततम मार्ग होने के कारण सेतु निगम को पुल के निर्माण में ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मार्च के अंत तक सिविल कंस्ट्रक्शन का पूरा काम समाप्त हो जाएगा। अप्रैल के पहले 15 दिन पुल की मजबूती जांचने के लिए 'लोड टेस्ट' किया जाएगा। लोड टेस्ट सफल होने के बाद इसे खोल दिया जाएगा।

क्वार्सी फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। इसी माह के अंत तक दोनों ओर के एप्रोच का कार्य और पुल के ऊपर का बचा कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अप्रैल से वाहनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। - मोहित कुमार, डीपीएम, सेतु निगम


50 हजार यात्रियों को मिलेगा जाम से छुटकारा
इस फ्लाईओवर के चालू होने से रोजाना सफर करने वाले 50 हजार से अधिक यात्रियों को सीधा फायदा होगा। विशेष रूप से रामघाट रोड और तालानगरी की ओर जाने वाले वाहनों को अब क्वार्सी चौराहे के सिग्नल पर घंटों नहीं जूझना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed