{"_id":"6a15ea70d91feb12210b7d45","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-home-cctv-broken-auraiya-news-c-211-1-aur1009-145550-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: घर से नकदी व जेवर चोरी, सीसीटीवी तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: घर से नकदी व जेवर चोरी, सीसीटीवी तोड़े
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 27 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो-32- खेतों में पड़े खाली डिब्बे और अन्य सामान। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरादगंज में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर अंदर रखी नकदी व जेवर पार कर दिए। वारदात के समय परिवार नैनीताल घूमने गया था।
चोरों ने वारदात से पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। सोमवार रात पीड़ित ने तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
गांव मुरादगंज के अयाना रोड निवासी संजू सिंह 18 मई को पत्नी अंजली, बेटे आरव व विभान और अपने दोस्त तन्नी व उनकी पत्नी काजल के साथ नैनीताल घूमने के लिए निकले थे। सफर से लौटते वक्त 24 मई को पूरा परिवार नोएडा में अपने किसी परिचित के यहां रुका था। इसी बीच 25 मई की सुबह पड़ोसी ने संजू सिंह के घर के मेन गेट का ताला टूटा देखा तो उसकी जानकारी संजू को दी गई।
विज्ञापन
चोरी की सूचना मिलते ही संजू सिंह शाम को अपने घर पहुंचे। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले टूटे पड़े थे और अलमारी का लॉकर भी कटा हुआ था। पीड़ित के मुताबिक, चोरों ने अलमारी में रखे करीब 55 हजार रुपये और उनकी पत्नी के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। चोरों ने घर के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया।
कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द चोरों की पहचान कर खुलासा किया जाएगा।
उधर, पिछले एक सप्ताह से एरवाकटरा, बिधूना, कुदरकोट, अजीतमल व फफूंद क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि गर्मी के कारण ज्यादातर घरों में कूलर चलने से चोरों की खटपट की आवाज सुनाई नहीं देती। इससे वह आसानी से घटना को अंजाम दे रहे हैं। लोगों ने एसपी से रात्रि गश्त बढ़ाने व घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -
सोता रहा परिवार, चोर ले गए जेवर
फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव मुढ़ी में बिजली न आने से सोमवार रात गर्मी के कारण परिवार के लोग मकान की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोरों ने घर में धावा बोल दिया। चोर बक्सों में रखे करीब पांच लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह जेवरातों के खाली डिब्बे खेतों में पड़े पाए गए।
गांव निवासी सोनू दोहरे ने बताया कि चोर उनकी पत्नी मधु, मां धनुष कुमारी और बहन राधिका के सोने-चांदी के जेवर ले गए, जिनकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये थी। सुबह घर से कुछ दूरी पर खेत में जेवरों के खाली डिब्बे और अन्य सामान बिखरा मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने अभी तहरीर नहीं दी है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर माला दर्ज कर जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)

Trending Videos