{"_id":"6a15e9ff7831e60c7d043a24","slug":"lucknows-health-team-inspected-for-dnb-pg-auraiya-news-c-211-1-ka11004-145548-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डीएनबी पीजी के लिए लखनऊ की स्वास्थ्य टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डीएनबी पीजी के लिए लखनऊ की स्वास्थ्य टीम ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 27 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य टीम ने डीएनबी पीजी कक्षाओं के संचालन को लेकर निरीक्षण किया।
इसमें कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट (डीएनबी) की सीटों के लिए संसाधनों का जायजा लिया गया। इसके लिए स्त्री रोग विभाग के संसाधनों व शैक्षणिक मानकों का मूल्यांकन किया गया।
टीम में मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. एसपी जयसवार मुख्य रूप से रहीं। उन्होंने कॉलेज की सुविधाओं और संसाधनों के साथ ही यहां पीजी कोर्स की संभावनाएं तलाशीं। कॉलेज में डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की सीट के लिए व्यवस्थाओं को परखा गया है। निरीक्षण के दौरान टीम के साथ प्राचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह व सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा मौजूद रहे।
कॉलेज प्रशासन ने भी उम्मीद जताई है कि इस निरीक्षण के सकारात्मक परिणाम स्वरूप मेडिकल कॉलेज को पीजी डीएनबी प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की सीट आवंटित होंगी। इससे क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा को नया आयाम मिलेगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
एमबीबीएस करने वाले डॉक्टरों को मिलेगी विशेषज्ञता
डीएनबी की सीट मिलने से मेडिकल छात्रों को विशेषज्ञता प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। औरैया सहित आसपास के क्षेत्रों में प्रसूति एवं स्त्री रोग स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। कॉलेज प्रशासन इस सकारात्मक प्रगति को लेकर उत्साहित नजर आ रहा है। उम्मीद यह जताई जा रही है कि जल्द ही पीजी कोर्स को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज में डीएनबी पीजी के लिए कक्षा संचालन को लेकर टीम ने व्यवस्थाएं देखी हैं। मानकों के आधार पर सभी इंतजाम पुख्ता मिले हैं। उम्मीद है कि जल्द ही स्त्री रोग विभाग की पीजी कक्षाओं के संचालन की शासन स्तर से संस्तुति मिल जाएगी।-डॉ. मुकेश वीर सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज

Trending Videos