सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   One accused arrested for beating JE, sent to jail

Auraiya News: जेई को पीटने के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, जेल

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 27 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for beating JE, sent to jail
विज्ञापन
दिबियापुर। सिंचाई विभाग के जेई को पीटने के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन एक आरोपी सत्यम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को शांतिभंग में चालान करने के बाद एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बिधूना रोड पर चंदा कर लोगों ने गलत तरीके से रजबहे पर पुलिया का निर्माण कर दिया था। सूचना पर सोमवार को सिंचाई विभाग के जेई राजीव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। बुलडोजर लेकर गिराने के दौरान मौजूद भीड़ भड़क उठी और देखते ही देखते जेई को पीट दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों को शांत कर घायल जेई को सीएचसी ले गए। मुंह में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। सोमवार शाम पुलिस ने जेई की तहरीर पर गांव आशा का पुरवा निवासी हरिओम समेत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी।
विज्ञापन
Trending Videos

मंगलवार को वीडियो में दिख रहे मंगलम कॉलोनी निवासी सत्यम को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed