सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth jailed, teenager sent to Nari Niketan

Auraiya News: युवक को जेल, किशोरी गई नारी निकेतन

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 09 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Youth jailed, teenager sent to Nari Niketan
विज्ञापन
औरैया। सहायल थाना क्षेत्र से 29 दिन पहले अगवा हुई किशोरी के मामले में आरोपी को पुलिस ने रविवार को जनपद सीतापुर से दबोच लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

उधर, किशोरी ने परिजन के साथ रहने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे कानपुर स्थित नारी निकेतन भेज दिया।
थाना के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी 10 मई को गांव लहरापुर स्थित बाजार से सामान लेने गई थी। इसके बाद घर न पहुंचने पर परिजन ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पुलिस को अगवा करने वाले आरोपी के क्षेत्र मेंं होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर जनपद सीतापुर स्थित थाना कमलापुर क्षेत्र के गांव जल्लाबाद निवासी दिलीप कुमार को सहार रोड स्थित असू चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। बाद में किशोरी भी पुलिस को मिल गई। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
Trending Videos

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि दोनों की इंस्टाग्राम पर करीब पांच माह पहले दोस्ती हुई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। किशोरी को परिजन के सुपुर्द किया तो उसने परिवार के साथ जाने से इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि किशोरी को काफी समझाया गया लेकिन उसने परिजन के साथ जाने से इन्कार कर दिया। बाद में उसे नारी निकेतन भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed