सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   leopard attacked and killed girl in Bahraich she was sleeping outside her home with her family

Bahraich News: तेंदुए ने बालिका पर हमला करके मार डाला, परिवार के साथ घर के बाहर सो रही थी; इलाके में दहशत

अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

बहराइच में तेंदुए ने बालिका पर हमला करके मार डाला। वह रात को परिवार के साथ घर के बाहर सो रही थी। इसी समय शिकारी ने हमला किया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

leopard attacked and killed girl in Bahraich she was sleeping outside her home with her family
बच्ची को उठाकर भागते परिजन। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बहराइच में सोमवार रात करीब 11 बजे तेंदुए ने हमला करके बालिका को मार डाला। घटना सुजौली रेंज के टपरा बाजार (छठ पूजा स्थान) सौतिया नाला के पास की है। यहां के निवासी ओम प्रकाश की पुत्री अंशिका (9) घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। 



इसी समय तेंदुए ने बालिका पर हमला कर दिया। तेंदुए ने अचानक बालिका पर झपट्टा मारा और उसे घसीटकर ले जाने की कोशिश की। पास में ही सो रहे परिजनों के शोर मचाया तब तेंदुआ भागा। लेकिन, तब तक बालिका गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना पर सुजौली रेन्ज के वन दारोगा अनिल कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


रेंजर रोहित कुमार ने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता के रूप में पांच हजार रुपये की मदद दी। उन्होंने बताया कि विभाग गश्त बढ़ा रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों से रात में सतर्क रहने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed