सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Singhpur became the champion of TPL Night Cricket Tournament

Balrampur News: सिंहपुर बना टीपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 26 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Singhpur became the champion of TPL Night Cricket Tournament
फोटो-12- बलरामपुर के पतझी खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम को पुरस्कार दे
विज्ञापन
ललिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के पतझी खेल मैदान पर चल रहे टीपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। अंतिम ओवर तक चले इस मुकाबले में सिंहपुर की टीम ने तुरकौलिया को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। शिव यादव प्लेयर ऑफ द मैच एवं अदनान को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।




मंगलवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बाबा क्रिकेट क्लब रमवापुर और तुरकौलिया के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित आठ ओवर में 71 रन बनाए। जवाब में तुरकौलिया की टीम ने 7.4 ओवर में चार विकेट पर 72 रन बनाकर छह विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में छोटे ठाकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




फाइनल मुकाबला सिंहपुर एवं तुरकौलिया के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तुरकौलिया की टीम ने आठ ओवर में पांच विकेट पर 85 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंहपुर की टीम ने चांद खान, अदनान, शिव यादव और सचिन मिश्रा की शानदार बल्लेबाजी से अंतिम ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Trending Videos




मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने विजेता टीम को 15 हजार एवं उपविजेता टीम को सात हजार रुपये के साथ ट्रॉफी प्रदान किया। मैन ऑफ द सीरीज अदनान को 1500 रुपये नकद एवं सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट वितरित किया। टूर्नामेंट के आयोजन में डॉ. मातेश्वरी पांडेय, अवधेश शुक्ला, दद्दन बाबा, अंकित मिश्र, सुशील तिवारी, बजरंगी गिरी, जगदंबा सोनी, पूर्व प्रधान अरविंद अवस्थी, विजय यादव व प्रेम नारायण वर्मा आदि का प्रमुख योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed