{"_id":"6a15d89c4be3a7caff0eeebe","slug":"summer-camp-teaches-children-discipline-and-hones-talent-balrampur-news-c-99-1-brp1010-149043-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: समर कैंप में बच्चों ने सीखा अनुशासन, निखरी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: समर कैंप में बच्चों ने सीखा अनुशासन, निखरी प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 26 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो-24- तुलसीपुर में आदिशक्ति विद्यालय में आयोजित कैंप में चित्रकला प्रस्तुत करते बच्चे। स्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तुलसीपुर। आदिशक्ति मां पाटेश्वरी विद्यालय भवनियापुर में आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप का दूसरा दिन उत्साह और रचनात्मक गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत योगाभ्यास से हुई। समर कैंप में विद्यार्थियों ने अनुशासन सीखा और उनकी प्रतिभा में निखार आया।
प्रधानाचार्य डॉ डीपी सिंह ने बताया कि कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से योग, डांस, चेस, कैरम, क्रिकेट, बैडमिंटन, लेमन रेस, फ्रॉग रेस और आर्ट एंड क्राफ्ट जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। बैडमिंटन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सम्राट शुक्ल ने प्रथम, विनायक ने द्वितीय और अगस्त्य आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में प्रांजल चौधरी ने पहला स्थान हासिल किया। समर कैंप के मुख्य आकर्षण बालिका क्रिकेट मैच में टीम ए और टीम बी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में टीम ए विजेता रही। शानदार प्रदर्शन के लिए श्रद्धा उपाध्याय को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि अनन्या कौशिक ने सर्वाधिक रन बनाए। विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित यह समर कैंप बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ नई प्रतिभाओं को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का बेहतर मंच साबित हो रहा है।
Trending Videos