{"_id":"6a2786d94c4a8d2724012393","slug":"collision-between-two-trucks-on-highway-in-barabanki-flames-erupted-with-an-explosion-driver-burned-to-death-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हाईवे पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, धमाके के साथ उठीं आग की लपटें; जिंदा जल गया चालक, दृश्य देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाईवे पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, धमाके के साथ उठीं आग की लपटें; जिंदा जल गया चालक, दृश्य देख कांप गए लोग
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 09 Jun 2026 08:52 AM IST
विज्ञापन
सार
बाराबंकी में हाईवे पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। धमाके के साथ आग की लपटें उठीं। एक चालक जिंदा जल गया। दृश्य देखकर लोगों की रूह कांप गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
टक्कर के बाद जला हुई ट्रक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर चौबीसी के पास मंगलवार आधी रात दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इसके बाद उनमें आग लग गई। इसमें एक चालक की जलकर मौत हो गई। दूसरे को गंभीर अवस्था में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
Trending Videos
बताया गया कि रात करीब 2.30 बजे चौबीसी के पास हाईवे पर खड़े भूसी लदे ट्रक में पीछे से दूसरा वाहन टकरा गया। जोरदार धमाके के बाद आग की लपटें उठीं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस व फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव निवासी मनोज कुमार (40) को किसी तरह बाहर निकाल लिया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं उसी ट्रक में पूरी तरह जलने से चालक की मौत हो गई। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे जाम लगा रहा।
एसएचओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया हादसे में वाहन में लगी आग में एक युवक की जलकर मौत हुई है। एक घायल को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। आवागमन बहाल करा दिया गया है। एक ट्रक में मुर्गी दाना लदा था। हादसे की वजह पता की जा रही है।