सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   collision between two trucks on highway in Barabanki flames erupted with an explosion driver burned to death

UP: हाईवे पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर, धमाके के साथ उठीं आग की लपटें; जिंदा जल गया चालक, दृश्य देख कांप गए लोग

अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 08:52 AM IST
विज्ञापन
सार

बाराबंकी में हाईवे पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। धमाके के साथ आग की लपटें उठीं। एक चालक जिंदा जल गया। दृश्य देखकर लोगों की रूह कांप गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

collision between two trucks on highway in Barabanki flames erupted with an explosion driver burned to death
टक्कर के बाद जला हुई ट्रक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर चौबीसी के पास मंगलवार आधी रात दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इसके बाद उनमें आग लग गई। इसमें एक चालक की जलकर मौत हो गई। दूसरे को गंभीर अवस्था में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया गया है। 

Trending Videos


बताया गया कि रात करीब 2.30 बजे चौबीसी के पास हाईवे पर खड़े भूसी लदे ट्रक में पीछे से दूसरा वाहन टकरा गया। जोरदार धमाके के बाद आग की लपटें उठीं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस व फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव निवासी मनोज कुमार (40) को किसी तरह बाहर निकाल लिया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं उसी ट्रक में पूरी तरह जलने से चालक की मौत हो गई। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे जाम लगा रहा। 

एसएचओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया हादसे में वाहन में लगी आग में एक युवक की जलकर मौत हुई है। एक घायल को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। आवागमन बहाल करा दिया गया है। एक ट्रक में मुर्गी दाना लदा था। हादसे की वजह पता की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed