{"_id":"6a27217d44f92d54c203fd93","slug":"seven-thousand-lpg-connections-will-be-surrendered-barabanki-news-c-315-1-lu11010-170468-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: एलपीजी के सात हजार कनेक्शन होंगे सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: एलपीजी के सात हजार कनेक्शन होंगे सरेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। एलपीजी के सात हजार उपभोक्ताओं को अपना गैस कनेक्शन 30 जून तक सरेंडर करना होगा। शासन ने इसको लेकर कंपनियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इसका अनुपालन भी शुरू हो गया है और संचालकों ने इसका डाटा जुटाते हुए उपभोक्ताओं को मेसेज भी किया जा रहा है।
जिले में पाइप युक्त नेचुरल गैस (पीएनजी) के करीब 7000 उपभोक्ता हैं। शासन ने ऑयल कंपनियों को जो सूची उपलब्ध कराई है उसके अनुसार इनके पास लिक्विड फाइ पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) कनेक्शन हैं। शासन ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि जिनके पास पीएनजी का कनेक्शन हैं उन उपभोक्ताओं को अपना एलपीजी कनेक्शन 30 जून तक संबंधित एजेंसी संचालक के पास हर हाल में सरेंडर करना है।
कंपनियों के निर्देश एजेंसी संचालकों ने इसका अनुपालन भी शुरू करा दिया है। चिह्नित किए गए उपभोक्ताओं को एजेंसियों की ओर से गैस कनेक्शन सरेंडर करने का मेसेज भी किया जा रहा है। जिले में एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या करीब 6.90 लाख के आसपास है और इन्हें गैस की आपूर्ति करने के लिए 63 गैस एजेंसियों संचालित हो रही है।
विज्ञापन
विभाग का कहना है कि अभी पीएनजी की सुविधा सिर्फ शहर में ही है अन्य तहसीलों पर अभी यह सुविधा शुरू नहीं की जा सकी है। हालांकि कई तहसीलों में इसको लेकर प्रक्रिया चल रही है।
एजेंसी संचालकों ने बताया कि कंपनियों की ओर से एक लिस्ट उपलब्ध कराई गई है जिसमें यह साफ कहा गया है कि जिन उपभोक्ताओं के पास पीएनजी कनेक्शन है उन्हें अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कराना होगा। शासन की ओर से इसके लिए 30 जून तक की अवधि निर्धारित की गई है।
1500 से 2000 आवेदन लंबित
टोरंट गैस के नोडल रोहित श्रीवास्तव बताते हैं कि पीएनजी का कनेक्शन लेने के लिए लोगों को जागरूक करने का काम हमारी टीम के सदस्य लगातार कर रहे हैं। बताया कि करीब 1500 से 2000 आवेदन प्रक्रिया में हैं। नियमत: आवेदन के 90 दिन के अंदर उपभोक्ता को कनेक्शन देना होता है लेकिन हम जल्द से जल्द कनेक्शन देने का पूरा प्रयास करते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए उपभोक्ता कार्य दिवस में कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
दो माह पहले घरेलू गैस सिलिंडर की मांग काफी बढ़ गई थी और आवक आधी रह गई थी लेकिन अब ऐसा नहीं है अभी 18 हजार से ज्यादा गैस सिलिंडर एजेंसियों पर उपलब्ध हैं। जिले में 250 से ज्यादा पेट्रोल पंप संचालित हैं इनमें से 10-15 को छोड़ दिया जाए तो बाकी के पास पर्याप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल उपलब्ध हैं। यही हाल सीएनजी और पीएनजी का भी है।
डॉ. राकेश कुमार तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी

Trending Videos