{"_id":"6a280a8df59085fd15076c1e","slug":"bareilly-range-tops-the-state-in-quality-disposal-of-complaints-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGRS Ranking: शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बरेली रेंज प्रदेश में अव्वल, 61 थाने शीर्ष रैंक पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IGRS Ranking: शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बरेली रेंज प्रदेश में अव्वल, 61 थाने शीर्ष रैंक पर
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 09 Jun 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार
मई माह की प्रदेश स्तरीय जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र ने पहला स्थान प्राप्त किया है। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि यह सम्मान जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए मिला है।
डीआईजी अजय कुमार साहनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बरेली परिक्षेत्र ने मई की प्रदेश स्तरीय जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा है कि रेंज को जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के आधार पर यह सम्मान मिला है। डीआईजी ने बताया कि मई माह की रैंकिंग में बरेली रेंज के जिला बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर ने संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पीलीभीत को 28वां स्थान मिला है।
इसके अलावा रेंज के कुल 61 थानों ने भी संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन में योगदान देने वाले आईजीआरएस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें उपनिरीक्षक शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार और आरक्षी सलिल सक्सेना शामिल हैं। डीआईजी ने बताया कि जिन जिलों और थानों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है, उनके कार्यों की समीक्षा की जाएगी। आवश्यक सुधार के उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली के 25 थाने शीर्ष रैंक पर
बरेली रेंज के तीन प्रमुख जिलों बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर ने प्रदेश में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। बरेली के 25 थानों ने इस उपलब्धि में योगदान दिया। बदायूं के 12 थानों और शाहजहांपुर के 18 थानों ने भी संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। पीलीभीत के छह थानों को 28वां स्थान मिला है।