सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ED raids businessman Ashutosh Agarwal house in Bareilly

UP: बरेली में कारोबारी आशुतोष अग्रवाल के घर ईडी का छापा, पंजाब के संजीव अरोड़ा केस से जुड़े तार

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 09 Jun 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार

ईडी ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका में बरेली के मोबाइल कारोबारी के घर छापा मारा। पंजाब के लुधियाना, जालंधर और दिल्ली-नोएडा समेत कुल छह ठिकानों पर भी कार्रवाई हुई। इसी क्रम में दिल्ली से आई टीम ने बरेली में छापा मारा। 

ED raids businessman Ashutosh Agarwal house in Bareilly
कारोबारी के आवास पर ईडी का छापा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित आई क्रस्ट स्टोर के मालिक आशुतोष अग्रवाल के घर छापा मारा। बताया जा रहा है कि पंजाब के पूर्व संजीव अरोड़ा केस में यह कार्रवाई की है। बता दें कि संजीव अरोड़ा आम आदमी पार्टी के मंत्री थे, जिन्हें पंजाब में पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया था। 


दिल्ली की टीम ने मारा छापा 
ईडी की टीम ने मंगलवार को पंजाब के लुधियाना और जालंधर में तलाशी अभियान चलाया। उत्तर प्रदेश के बरेली तथा दिल्ली-नोएडा क्षेत्र में भी कुल छह ठिकानों पर कार्रवाई हुई। इनमें जांच के दायरे में आए व्यक्तियों और कंपनियों से जुड़े आवासीय व व्यावसायिक परिसर शामिल हैं। इसी कड़ी में दिल्ली से आई टीम ने बरेली में छापा मारा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने जब्त किए फोन 

मंगलवार सुबह ईडी की टीम कारोबारी आशुतोष अग्रवाल के मारवाड़ीगंज स्थित आवास पर पहुंची। घर के दरवाजे बंद कर दिए गए। सभी के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए। छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस की मदद ली गई। बताया जा रहा है कि आवास में कारोबारी आशुतोष अग्रवाल भी मौजूद हैं। आशुतोष कैडबरी चॉकलेट के डीलर भी हैं। घर से ही डिस्ट्रीब्यूटर कार्यालय का संचालन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed