सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire breaks out at a sweet shop in ITR Market in Bareilly

Bareilly News: आईटीआर मार्केट में मिठाई की दुकान में भड़की आग, लाखों रुपये का नुकसान

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 09 Jun 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के सीबीगंज में एक मिठाई की दुकान में मंगलवार सुबह आग लग गई, जिससे काफी सामान जलकर राख हो गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Fire breaks out at a sweet shop in ITR Market in Bareilly
फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के सीबीगंज में आईटीआर मार्केट स्थित मिठाई की दुकान में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इससे आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई। पीड़ित के मुताबिक आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। 





सीबीगंज थाने के ठीक बराबर में आईटीआर कालोनी गेट पर आईटीआर मार्केट में गौरव अग्रवाल की नारायण स्वीट्स एवं कंफेक्शनरी नाम से दुकान है। गौरव अग्रवाल ने बताया कि वह रोजाना की तरह सोमवार रात अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह करीब सवा छह बजे उधर से निकले लोगों ने दुकान से धुआं व आग की लपटें निकलती देखी। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे।  थाने से पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने दुकान का शटर तोड़कर आग बुझाई। घटना से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। गौरव अग्रवाल ने बताया कि इस घटना में लाखों रुपयों का माल जलकर राख हो गया है। आग कैसे लगी इसमें अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। फिलहाल प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट वजह बताई गई है। 

विज्ञापन

रात में इंद्रा मार्केट में कपड़े की दुकान में लगी थी आग
शहर के इंद्रा मार्केट में रेडीमेड कपड़े की दुकान में सोमवार रात आग भड़क गई। दमकल टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि रात दस बजे करीब मार्केट बंद होने के बाद इस दुकान में आग लग गई। इसकी सूचना स्थानीय दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड को दी। 

मौके से टीम पहुंची और थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया। दुकान में रेडीमेड कपड़े भरे थे जो जलकर नष्ट हो गए। दुकान में आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। हालांकि शॉर्ट सर्किट से आग लगने का  अंदेशा लग रहा है। दुकान आजमनगर निवासी शोएब की बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed