सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   four-year-old boy was trapped in a crusher tunnel and was rescued using a JCB in bareilly

Bareilly News: कोल्हू की सुरंग में फंसा चार साल का बच्चा, जेसीबी से खोदाई कर निकाला गया

संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज/बरखन (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के नवाबगंज इलाके में चार साल का बच्चा पिल्ले को बचाने के लिए कोल्हू की सुरंग में घुस गया। वह अंदर ही फंस गया। इससे उसके परिवार में चीख-पुकार मच गई। जेसीबी से खोदाई कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

four-year-old boy was trapped in a crusher tunnel and was rescued using a JCB in bareilly
दो घंटे तक चला रेस्क्यू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के नवाबगंज इलाके में पालतू कुत्ते के पिल्ले को निकालने के लिए चार वर्षीय बालक गन्ने के कोल्हू की बनी सुरंग में घुस गया और अंदर जाकर फंस गया। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। घटना के दौरान बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

Trending Videos


बरखन निवासी संतोष ने बताया कि वह परिवार के साथ पीलीभीत-बरेली बाईपास स्थित गरगईया निवासी शाकिर के कोल्हू पर काम करते हैं। वहीं परिवार के साथ रहते हैं। संतोष ने बताया कि उन्होंने एक कुत्ता पाल रखा है, जिसके दो पिल्ले थे। बृहस्पतिवार करीब दोपहर 2:30 बजे एक पिल्ला कोल्हू के पास बनी खाली सुरंग में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिल्ले को निकालने के लिए संतोष का चार वर्षीय पुत्र बिपिन भी उसी संकरी सुरंग में घुस गया लेकिन अंदर जाकर फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। यह देख मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों और राहगीरों ने तुरंत फावड़ों से मिट्टी हटाकर बच्चे को निकालने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद सफलता नहीं मिली।

दो घंटे तक चली खोदाई, बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला 
पीलीभीत-बरेली बाईपास के निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन बुलवाई गई। करीब दो घंटे तक लगातार खुदाई करने के बाद आखिरकार मासूम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चे के बाहर आते ही वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी और बचाव कार्य में सहयोग किया। 

पूरे घटनाक्रम के दौरान बच्चे के माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता संतोष ने बताया कि वह गरीब मजदूर हैं और कोल्हू पर काम करके ही परिवार का भरण पोषण करते हैं। घटना पीलीभीत-बरेली बाईपास पर फायर स्टेशन के ठीक सामने की बताई जा रही है। बच्चे के सकुशल निकलने के बाद माता-पिता ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed