सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Moin arrested for hawala business several others on police radar in Bareilly

फर्जी कंपनी से हवाला कारोबार: बरेली में तीन लाख रुपये के साथ आरोपी मोईन गिरफ्तार, कई अन्य रडार पर

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 09 Jun 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में पुलिस ने फर्जी कंपनी के माध्यम से हवाला कारोबार चलाने वाले वांछित मोईन अली को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया। इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। 

Moin arrested for hawala business several others on police radar in Bareilly
आरोपी मोईन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में पुलिस ने फर्जी कंपनी के माध्यम से हवाला कारोबार चलाने वाले वांछित आरोपी मोईन अली को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने मंगलवार को उसे जेल भेजा गया। बारादरी थाना पुलिस ने मोईन अली से तीन लाख रुपये नगद और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। यह रैकेट दिल्ली से दुबई तक संचालित हो रहा है। 



एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि मंगलवार को हजियापुर मोड़ स्थित कोल डिपो से मोईन की गिरफ्तारी की गई। वह हजियापुर का ही निवासी है। मोईन पर फर्जी कंपनी खोलकर संदिग्ध गतिविधियों में धन लगाने का आरोप है। एसएसपी के निर्देश पर एक पुलिस टीम मोईन की तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोईन ने अपने नाम से खोली थी कंपनी 
पूछताछ में मोईन ने बताया कि चचेरे भाई जमीर अहमद के माध्यम से उसकी मुलाकात अली जीशान से हुई। अली जीशान ने जमीर को फर्जी कंपनी खुलवाने और बैंक खाता खोलने के लिए कहा था। इस खाते में मोटी रकम भेजी जाती थी, जिसे टोकन नंबर वाले व्यक्तियों को हवाला के जरिए पहुंचाया जाता था। मोईन ने अपने नाम से केजीएन एंटरप्राइजेज नाम की कंपनी खोली थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: फेसबुक पर दुबई से दोस्ती, नोटों के नंबर करते थे व्हाट्सएप; इस नाम से खोली कंपनी, रिटर्न में आय दिखाई शून्य
 

कंपनी का कार्यालय पीलीभीत बाईपास पर भवन संख्या 48 में था। इसका उद्देश्य कोई कारोबार करना नहीं था, बल्कि अली जीशान के इशारे पर अवैध गतिविधियों के लिए हवाला के रुपयों का आदान प्रदान करना था। मोईन को पता चला था कि उसके खिलाफ मामला दर्ज हो गया है तो वह बरेली छोड़कर जा रहा था। मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी तो उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस ने किया था हवाला नेटवर्क का खुलासा 
दो दिन पहले बारादरी पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई में दुबई से संचालित हवाला नेटवर्क का खुलासा किया था। पुलिस ने दो आरोपी जमीर अहमद और जगदीश चोटिया को गिरफ्तार कर 35 लाख रुपये नकद, दो फर्जी आधार कार्ड और चार मोबाइल फोन बरामद किए थे। इस मामले में कई अन्य आरोपी पुलिस के रडार पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed