{"_id":"6a16884029d933efd700086a","slug":"pregnant-woman-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-inside-house-in-bareilly-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संदिग्ध हालात में गर्भवती विवाहिता की मौत, घर में मिला शव; एक साल पहले किया था प्रेम विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संदिग्ध हालात में गर्भवती विवाहिता की मौत, घर में मिला शव; एक साल पहले किया था प्रेम विवाह
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 27 May 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के गांव चौबारी में विवाहिता वंदिता का शव बुधवार को घर में पड़ा मिला। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को जानकारी देते मृतका के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के गांव चौबारी में संदिग्ध हालात में विवाहिता वंदिता की मौत हो गई। पिता ने बेटी के ससुराल वालों और पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। वंदिना गर्भवती थी। एक साल पहले ही वंदिता ने प्रेम विवाह किया था। कैंट थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Trending Videos
मिलक मझारा निवासी कृष्णपाल ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी वंदिता का प्रेम विवाह करीब एक साल पहले चौबारी निवासी आकाश से हुआ था। कृष्णपाल का आरोप है कि ससुराल वाले वंदिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: रात में प्रेमी से संग ये काम कर रही थी बेटी, परिवार ने मारा; युवती के हाथ पर लिखे इस शब्द से उलझी कहानी
बुधवार सुबह करीब सवा तीन बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी गर्भवती बेटी की हत्या कर दी गई है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने आकाश, जगदीश, रूपदेई, विजय, उमेश और सचिन सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।