सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ram Bhakt Mata Shabari Dwar to be constructed on major roads in Bareilly

Bareilly News: शहर के प्रमुख मार्गों पर बनाए जाएंगे श्रीरामभक्त माता सबरी द्वार, नगर निगम ने बनाई योजना

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 09 Jun 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में नगर निगम शहर के प्रमुख मार्गों पर 'श्रीराम भक्त माता सबरी द्वार' बनवाएगा। यह कार्य मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत होगा। इन द्वारों पर भगवान श्रीराम की आकृतियां उकेरी जाएंगी।

Ram Bhakt Mata Shabari Dwar to be constructed on major roads in Bareilly
श्रीराम भक्त माता सबरी द्वार का मॉडल - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में नगर निगम ने शहर के विकास कार्यों को धार्मिक पहचान देने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत प्रमुख मार्गों पर 'श्रीराम भक्त माता सबरी द्वार' बनाए जाएंगे। इन द्वारों पर भगवान श्रीराम की आकृतियां उकेरी जाएंगी, जिससे शहर की सांस्कृतिक विरासत दिखेगी।



नगर निगम के मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि यह पहल बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के सफल मॉडल पर आधारित है। वर्तमान में शहर के दो स्थानों पर लगभग 80 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य चल रहे हैं। इनमें सड़कों का सुदृढ़ीकरण, सौंदर्याकरण और यातायात सुधार शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले और दूसरे चरण के साथ-साथ आगामी तीसरे और चौथे चरण की परियोजनाओं में भी ऐसे द्वार बनेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसका लक्ष्य शहर को एक विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान दिलाना भी है। नगर निगम फिलहाल द्वारों के  लिए स्थानों का चयन कर रहा है। उनके डिजाइन को अंतिम रूप देने पर भी काम चल रहा है। 

विज्ञापन

जिले में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही
जिले में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बरेली विकास प्राधिकरण ने शहर में प्रवेश द्वारों पर भव्य संरचनाएं बनाई हैं। इन द्वारों पर भगवान शिव की मूर्तियां स्थापित हैं, जो नाथ नगरी का अहसास कराती हैं। वर्ष 2025 तक जिले में पर्यटकों की संख्या एक करोड़ बीस लाख के पार पहुंच चुकी है। 

वर्ष 2026 में भी इसमें वृद्धि का अनुमान है। निगम अब मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत शहर को राममय को राममय बनाने की तैयारी में है। आने वाले समय में अन्य प्रमुख मार्गों पर भी सांस्कृतिक संरचनाएं खड़ी की जाएंगी। ये संरचनाएं बरेली की सुंदरता बढ़ाएंगी। साथ ही, पर्यटकों को यहां की पौराणिक और ऐतिहासिक जड़ों से भी परिचित कराएंगी।

राजेंद्रनगर की सड़कों के कायाकल्प का प्रस्ताव शासन को भेजा
मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के चौथे चरण में राजेंद्रनगर की सड़कों के कायाकल्प का प्रस्ताव अंतिम स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसके लिए प्रशासनिक अनुमति मिल जाएगी। इस योजना के अंतर्गत 79.63 करोड़ रुपये से 3.19 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की तैयारी है। इससे राजेंद्रनगर को विशिष्ट पहचान मिलेगी और यह आधुनिक व्यावसायिक केंद्र के रूप में उभरेगा।

नगर निगम ने इस कार्य को तीन अलग-अलग खंडों में बांटा है। पहले 22.95 करोड़ से सलेक्शन प्वाइंट से शिवाजी चौक होते हुए केजीएन फर्नीचर तक 0.75 किमी सड़क को विकसित किया जाएगा। फिर 30.23 करोड़ से स्वयंवर बरातघर से शिवाजी चौक और श्रीराम जानकी मंदिर तक जाने वाले 1.22 किमी मार्ग का कायाकल्प होगा। अंतिम खंड में 26.45 करोड़ से आईवीआरआई रोड से रतन स्वीट्स होते हुए स्वयंवर बरातघर तक 1.22 किमी सड़क का चौड़ीकरण होगा। 

पहले चरण का काम समाप्ति की ओर योजना के पहले चरण के कार्यों को जून के अंत तक पूरा करने की तैयारी है। दूसरे चरण में कोहाड़ापीर व नैनीताल रोड और तीसरे चरण में महर्षि चौक से श्यामगंज पुल तक की सड़क के चौड़ीकरण का काम भी कतार में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed