वीआईपी नंबरों की दीवानगी: बरेली में 0001 के लिए लगी 1.08 लाख की बोली, इन नंबरों की डिमांड अधिक
वाहनों के वीआईपी नंबरों के लिए लोगों में काफी क्रेज है। बरेली में हाल ही में हुई नीलामी में 0001 नंबर 1.08 लाख रुपये में बिका। सबसे कम बोली 2525 और 0505 नंबरों के लिए 17,500 रुपये रही। 9999 नंबर एक लाख रुपये में बिका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाहनों के वीआईपी नंबरों को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। हाल ही में हुई नीलामी में 0001 नंबर के लिए 1.08 लाख रुपये की बोली लगी, जबकि 2525 व 0505 नंबर सबसे कम 17,500 रुपये में बिका। वहीं, 9999 एक लाख में, 9000, 0011, 0055, 5500, 0045 नंबर 50 हजार में बिके। 0101, 2500, 0054 नंबर 25 हजार में तो 0005, 0007 नंबर 20 हजार में बिके।
वीआईपी सितंबर 2019 के शासनादेश के मुताबिक, प्रत्येक सीरीज के 350 वीआईपी नंबरों को बिक्री के लिए रखा जाता है। नंबरों के शौकीन वाहन स्वामी इस पर 15 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक खर्च कर रहे हैं। जिले में वर्ष 2022 में एक लाख की बेस प्राइस वाला 0001 नंबर सर्वाधिक 1.35 लाख रुपये में बेचा गया।
जिले में 2525 नंबर हर सीरीज में बिकता है। 2019 से लेकर अब तक आईं 100 सीरीज में से सभी में इसके लिए बोली लगी है। इसके पीछे वजह यह है कि यूपी 25 बरेली का नंबर है और आगे 2525 नंबर होने से यह खास हो जाता है। आधार नंबर से वीआईपी नंबर बुक करा सकते हैं। नंबर मिलने के बाद एक माह में गाड़ी खरीदनी होती है।
इन नंबरों की डिमांड अधिक
जिन नंबरों के अंकों का योग नौ या सात आता है, हिंदुओं के बीच उनकी डिमांड अधिक होती है। जैसे 333, 72, 63, 9, 81, 54, 45, 27, 18, 1314 के अंकों को जोड़ने पर नौ आ रहा है। वहीं, 7, 52, 43, 34 आदि के अंकों को जोड़ने पर सात आ रहा है। मुस्लिमों का लोकप्रिय नंबर 786 है।
जानिए, किस नंबर का कितना है बेस प्राइज
चार पहिया वाहनों के लिए 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 786, 1111, 2222, 3333, 4444, 5555, 6666, 7777, 8888, 9999 नंबरों का बेस प्राइस एक लाख, 10, 11, 22, 33, 44, 55, 66, 77, 88, 99, 100, 111, 200, 222, 300, 333, 400 का 50 हजार, 18, 27, 36, 45, 54, 63, 70, 72, 81, 90, 101 का 25 हजार, 20, 30, 40, 50, 60, 80, 202, 303, 404, 505, 606, 707, 808, 1122, 1133 का बेस प्राइज 15 हजार है। दो पहिया वाहन के लिए इन्हीं नंबरों का बेस प्राइज क्रमवार 20 हजार, 10 हजार, पांच हजार व तीन हजार रुपये है।
आरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि वीआईपी नंबरों की नीलामी के जरिये विभाग को अच्छी आय होती है। इसमें कोई जोर-जुगाड़ नहीं चलता है। ऑनलाइन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने वालों को उनका पसंदीदा नंबर मिलता है।