सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman climbs overhead tank upset over failure to register a complaint in Bareilly

Bareilly News: पति और ससुरालवालों ने सताया, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट, आहत होकर विवाहिता ने उठाया ये कदम

संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 09 Jun 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज विवाहिता सोमवार को ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई। उसने अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अफसरों ने उसे आश्वासन दिया तब वह नीचे उतरी। 

woman climbs overhead tank upset over failure to register a complaint in Bareilly
पानी की टंकी पर चढ़ी विवाहिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के नवाबगंज में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। ससुरालवालों ने उससे बेटा छीन लिया। पति ने दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़ित विवाहिता सोमवार को ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई। अधिकारियों के आश्वासन पर वह उतरी।





मोहल्ला भट्टा पहलवान निवासी सुनील वर्मा ने बताया कि उन्होंने बेटी कशिश वर्मा की शादी नवाबगंज के बहोरनगला रोड निवासी अजय वर्मा से की थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। कशिश ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन पंचायत के बाद ससुराल वाले कशिश को साथ ले गए। कुछ समय बाद कशिश ने बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Maulana Tausif Raza Case: बिहार के मौलाना के हत्यारोपी पंकज ने जीआरपी को किया था गुमराह, अपना नाम बताया रहमान
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, ससुराल वाले फिर प्रताड़ित करने लगे। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति अजय ने डेढ़ वर्षीय बेटा भी छीन लिया और दूसरी शादी कर ली। इससे परेशान विवाहिता सोमवार को थाने गई। उसने कार्रवाई की मांग की।

नाराज विवाहिता ओवरहेड टैंक पर चढ़ी
शाम तक रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज कशिश तहसील परिसर में बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई। कुछ देर में भीड़ जुट गई। सूचना पर तहसीलदार अभिषेक तिवारी, नायब तहसीलदार शोभित चौधरी, इंस्पेक्टर अरुण कुमार आदि मौके पर पहुंचे। वहां पहुंची कशिश की मौसी कोमल वर्मा ने पुलिस से तीखे सवाल किए। इंस्पेक्टर से नोकझोंक भी हुई। तहसीलदार ने दोनों को शांत कराया। दो दिन में बच्चे और पति को कशिश के सामने लाने का आश्वासन दिया गया है। उसके बाद दंपती की वार्ता कराई जाएगी।

तहसीलदार अभिषेक तिवारी ने बताया कि विवाहिता को समझाकर ओवरहेड टैंक से उतार लिया गया है। विवाहिता ने तहरीर दी है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed