सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In-laws refused to send his wife away distressed young man consumed poison in Budaun

Budaun News: ससुरालवालों ने पत्नी को नहीं किया विदा, आहत युवक ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं में एक युवक ने बृहस्पतिवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना देने पहुंचा तो चौकी के बाहर बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक ने अपनी पत्नी और साढू पर आरोप लगाए हैं। 

In-laws refused to send his wife away distressed young man consumed poison in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं में ससुरालवालों ने पत्नी को विदा नहीं किया तो युवक ने बृहस्पतिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद वह पुलिस को सूचना देने के लिए चल दिया। मंडी समिति पुलिस चौकी के बाहर पहुंचा तो बेहोश होकर गिर गया। यह देख पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। उसको जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती कराया। उसके परिवार के लोगों को सूचना दी गई।

Trending Videos


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 24 वर्षीय युवक की शादी लगभग एक वर्ष पहले बिनावर थाना क्षेत्र की युवती से हुई थी। शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में संपन्न कराई गई थी। युवक ने बताया कि शादी से पहले से ही युवती का अपने बहनोई के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते दंपती के बीच अक्सर झगड़ा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या, बदायूं में डबल मर्डर से सनसनी

युवक का आरोप है कि शादी के बाद पत्नी पहली होली मनाने के लिए मायके गई थी। बुधवार को युवक अपनी पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गया। ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर दी और पत्नी को विदा नहीं किया। साढ़ू ने उसे जेल भिजवाने की धमकी दी। इसी बात से क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार सुबह वह बाइक से अपने घर वापस आ रहा था।

पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया 
रास्ते में उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। वह किसी तरह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मंडी पुलिस चौकी पहुंच गया और बाहर ही गिर गया। मंडी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने परिजनों को सूचना दी और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। परिजनों ने उसके साढू और पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अपनी ससुराल से लौट रहे बाइक सवार युवक मंडी चौकी के बाहर आकर गिर गया। पुलिसकर्मियों ने उसको जिला असपताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने अभी किसी तरह का शिकायती पत्र नहीं दिया। अगर शिकायती पत्र देते हैं तो जांच कराके कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed