सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   massive fire broke out in a mall on the highway in Budaun

Budaun News: हाईवे किनारे मॉल में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के मुड़िया धुरेकी में हाईवे किनारे स्थित मॉल में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। दमकल की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। 

massive fire broke out in a mall on the highway in Budaun
मॉल में धधकती आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी में हाईवे पर स्थित सत्या ट्रेडर्स मॉल में बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते मॉल के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

Trending Videos


बताया जाता है कि देर रात मॉल से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना थाना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई घंटे बाद बुझाई जा सकी आग 
कई घंटे तक चले बचाव कार्य के बाद दमकल टीम ने तड़के करीब चार बजे आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक मॉल में रखा अधिकांश सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। 

पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने से मॉल संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन ने नुकसान का आकलन कराने के साथ ही आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed